फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People received a shock before the onset of summer.

Gurugram News: गर्मी शुरू होने से पहले लोगों को लगा बिजली का झटका

Thu, 23 Apr 2026 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
People received a shock before the onset of summer.
अंसल एसेंशिया सोसाइटी
अंसल एसेंशिया सोसाइटी के 4 हजार परिवार इस बार भी भीषण गर्मी में बिजली कट झेलने को मजबूर
विज्ञापन

नंबर गेम - 33 केवी सबस्टेशन के लिए करना पड़ेगा जुलाई तक इंतजार
- 04 हजार परिवार बिजली कट झेलने को होंगे मजबूर
- 08 करोड़ रुपये किए जा रहे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गर्मी शुरू होने से पहले ही सेक्टर-67 स्थित अंसल एसेंशिया सोसाइटी में रहने वाले लोगों को बिजली का झटका लग गया है। यहां रहने वाले करीब 4 हजार परिवारों को इस बार भी भीषण गर्मी में बिजली के कट झेलने पड़ेंगे। ऐसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है। यहां 33 केवीए सब स्टेशन बनाने का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। इसी कारण अब मई तक ये कार्य पूरा नहीं हो सकेगा। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जुलाई महीने तक ही कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
अभी से लगने लगे 5 से 6 घंटे के बिजली कट
कई सालों के संघर्ष के बाद सेक्टर-67 स्थित अंसल एसेंशिया सोसाइटी में गर्मी से पहले 33 केवी सबस्टेशन बनने की उम्मीद जगी थी मगर अब इसकी समयसीमा बढ़ा दी गई है। इससे लोगों में रोष है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में पिछले दिनों 5-6 घंटे बिजली कटौती हो रही थी।
विज्ञापन

पिछले साल 10-12 घंटे के लगे थे कट
पिछले सालों के दौरान लोगोें ने 10- 12 घंटे तक बिजली कटौती झेली। वर्ष 2010 से 250 एकड़ में बसी इस टाउनशिप में अभी तक बिजली का अस्थायी कनेक्शन है। पिछले साल मई के महीने में इलाके में जरूरत के अनुसार 33 केवी सबस्टेशन के लिए काम अलॉट किया गया। ठेकेदार को वर्ष 2026 में मई तक काम पूरा कर देना था। करीब 8 करोड़ रुपये के खर्च से बनने वाले इस सबस्टेशन को लेकर बिजली निगम का दावा था कि प्रचंड गर्मी शुरू होने से पहले मई तक इसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तो हो गया है मगर बिल्डिंग बननी बाकी है, इसमें समय लगेगा। जुलाई के अंत तक इस सबस्टेशन को चालू कर देंगे। -सतीश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
----------------------------------

विभाग की सुस्ती के कारण झेलना पड़ेगा संकट
अभी तक टाउनशिप अस्थायी कनेक्शन के भरोसे है। काफी संघर्ष के बाद 33 केवी सबस्टेशन के लिए रास्ता साफ हुआ था। बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर लचर होने के कारण लोगोंं को बहुत बिजली संकट झेलना पड़ा है। -धर्मेंद्र तंवर, पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष



सबस्टेशन का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। अभी तक एक ही केबल डाला गया है जबकि दो केबल होने चाहिए थे। बिजली निगम ने आश्वासन दिया था कि मई के पहले काम पूरा करके चालू कर देंगे। -सुभाष खन्ना, पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

इस साल उम्मीद थी कि गर्मी में हमें बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा मगर अभी भी इंतजार करना है। उम्मीद है कि जुलाई के अंत तक यह सबस्टेशन चालू हो जाए। -जतिन राव, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed