{"_id":"6001f7b48ebc3e30cd028d9d","slug":"people-reaching-cp-office-to-collect-information-about-stolen-car-gurgaon-news-noi56011946","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुई गाड़ी की जानकारी जुटाने को सीपी कार्यालय पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी हुई गाड़ी की जानकारी जुटाने को सीपी कार्यालय पहुंच रहे लोग
विज्ञापन
गुरुग्राम। लग्जरी गाड़ी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ होने की सूचना मिलते ही शहर के वे लोग पुलिस आयुक्त कार्यालय का रुख कर रहे हैं, जिनकी गाड़ी चोरी हुई है। कार्यालय में मौजूद अधिकारियों से लोग अब यह पूछताछ में जुट गए हैं कि इन चोरों ने उनकी गाड़ी के बारे में कोई जानकारी दी है अथवा नहीं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने करीब 10 दिन तक नगालैंड में डेरा डाला था। काफी तलाश के बाद आरोपी जब पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उसने भागने का प्रयास किया था। काफी मशक्कत के बाद ही आरोपी को नगालैंड से गुरुग्राम लाने में सफल हो पाए। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से उन वाहनों की जानकारी जुटाने व उनके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने चोरी की गाड़ियां किन लोगों को बेची हैं। उनके जरिए यह गाड़ियां भी बरामद की जाएंगी।
लग्जरी गाड़ी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसमें से दो आरोपी द्वारका एक्सप्रेसवे से काबू किए थे जबकि एक मुख्य आरोपी को नगालैंड से गिरफ्तार किया था। आरोपियों से वह उपकरण भी बरामद किया है जिससे वह गाड़ी के कंट्रोल को एक्सेस कर लेते थे।