{"_id":"65a3b0cb337f07e82a0dd62c","slug":"people-of-zara-housing-society-troubled-by-dispute-with-builders-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-23408-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिल्डरों के विवाद से जारा आवास सोसाइटी के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिल्डरों के विवाद से जारा आवास सोसाइटी के लोग परेशान
विज्ञापन
रखरखाव करने वाली एजेंसी हटाई गई, 650 परिवारों के लिए बिजली, पानी का संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 104 स्थित जारा आवास सोसाइटी में रहने वाले 650 परिवारों के समक्ष बिजली और पानी की आपूर्ति का संकट उत्पन्न हो गया है। बिल्डरों के आपसी विवाद के कारण सोसाइटी के रखरखाव का कार्य करने वाली कंपनी को हटा दिया गया है। इससे सोसाइटी के प्रीपेड मीटर का रिचार्ज नहीं हो पा रहा है। ऑटोमेटिक सिस्टम होने के कारण अगर किसी घर में रिचार्ज नहीं हैं तो वहां बिजली कट जाएगी। दूसरी और पानी की मोटर चलाने वाला कोई नहीं है। परेशान निवासियों ने शुक्रवार देर शाम सीनियर टाउन प्लानर रेणुका सिंह से मुलाकात की। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वे बिल्डर प्रतिनिधि से बात कर रखरखाव के कर्मियों को लगवाएंगी। बिल्डर पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और वे खुद सोसाइटी का दौरा करेंगी।
सोसाइटी की आरडब्ल्यूए महासचिव दीप्ति शुक्ला ने बताया कि दो दिन पहले जिनकी जमीन पर यह सोसाइटी बनी है, उनके नाम से एक नोटिस सोसाइटी पर चिपका दिया गया। इसमें लिखा है कि जारा आवास पार्ट -1, 2, 3 और जारा रोसा सेक्टर 112 इन सभी में सुखबीर कटारिया, राजहंस कटारिया और मनोज कटारिया का बिल्डर्स अजय भारती और विपुल सचदेवा के साथ डिसप्यूट है। कृपया करके ध्यान से यहां खरीदारी करें। अन्यथा इसके जिम्मेदार आप खुद रहेंगे। इस अफोर्डेबल हाउसिंग सोसाइटी में 818 फ्लैट हैं। जिनमें करीब 650 में लोग रह रहे हैं। यहां करीब चार साल से लोग रह रहे हैं।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार समेत निवासियों की टीम ने शुक्रवार को देर शाम एसटीपी से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। महासचिव दीप्ति शुक्ला ने बताया कि कई लोगों के घरों में पानी खत्म होने लगा है। पानी चलाने वाला स्टाफ नहीं है। कई घरों में बिजली कट सकती है। केवल सुरक्षाकर्मियों स्टाफ को नहीं हटाया गया है। बाकी रखरखाव के अन्य सारे स्टाफ हटा दिए गए हैं। बिल्डर और जिनकी जमीन पर सोसाइटी बनी है, उनके आपसी विवाद का खामियाजा निवासी भुगतने को विवश हैं।