{"_id":"686d6f0be2ce7d91fb0be535","slug":"people-of-new-gurugram-will-not-have-to-face-electricity-problems-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-61804-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी बिजली समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी बिजली समस्या
विज्ञापन
अगले 10 साल की जरूरतों को देखते हुए सेक्टर 61, 62, 67, 75ए, 78, 102 और 110 में नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नए सबस्टेशनों की सहायता से बिजली निगम की नए गुरुग्राम में बिजली व्यवस्था सुचारु करने की तैयारी है। सोमवार को हुई बिजली निगम की बैठक में भविष्य के लिए सात नए सबस्टेशनों के लिए जगह तय करने और उसकी योजना को लेकर चर्चा की गई।
अगले 10 साल की जरूरतों को देखते हुए सेक्टर 61, 62, 67, 75 ए, 78, 102 और 110 में नए सबस्टेशन बनाए जाने हैं। इसके अलावा भी जरूरत के हिसाब से सबस्टेशनों के प्रस्ताव अधिकारियों से मांगे गए हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे पर बसे नए गुरुग्राम की बिजली संबंधित जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये योजना बनी है।
बिजली निगम इस साल के अंत तक दो नए सबस्टेशन शुरू करेगा। सेक्टर 99 में द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसाइटियों के लिए सेक्टर 37 में औद्योगिक इलाके के लिए नया सबस्टेशन तैयार हो जाएगा। इन दोनों पर काम चल रहा है। सेक्टर 99 के 220 केवीए सबस्टेशन से सेक्टर 99 ए से सेक्टर 102, धनकोट आदि इलाकों में बिजली संबंधित समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
सेक्टर 37 के सबस्टेशन से सेक्टर 10 के सब स्टेशन का लोड कम होगा। फिलहाल सेक्टर 37 के औद्योगिक इलाके में सेक्टर 10 के सबस्टेशन से बिजली मिल रही है। यहां 33 केवीए सबस्टेशन बन रहा है। इससे इस इलाके के उद्यमियों को फायदा मिलेगा। दिसंबर तक इन दोनों सब स्टेशनों को शुरू करने की योजना है।
सेक्टर 75ए में सब स्टेशन अगले साल
सेक्टर 75ए में 220 केवीए का एक सबस्टेशन एक साल बाद तैयार होगा। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार इस सबस्टेशन से सोसाइटियों, मॉल और इस क्षेत्र के कॉरपोरेट सेक्टर को लाभ मिलेगा। यहां 100-100 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। इस सबस्टेशन से सेक्टर 74, 73, 72, 76, 77, 78 आदि बड़े इलाके को फायदा मिलेगा।
कादरपुर में बिछाई गई दोहरी सर्किट लाइन
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार कादरपुर में बिछाई गई दोहरी सर्किट लाइन कादरपुर स्थित 400 केवी सबस्टेशन से हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) ने सेक्टर 65 और पाली तक 220 केवी की दोहरी सर्किट लाइन से जोड़ दिया है। ये दोनों हाईटेंशन सर्किट लाइनें पिछले 15 मई से चालू कर दी गई हैं। इन चारों लाइनों से 1200 मेगावाट क्षमता तक की बिजली की आपूर्ति हो सकती है। इन दोनों लाइनों से गुरुग्राम के सेक्टर 65 के आसपास और फरीदाबाद के पाली के आसपास बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। इस परियोजना में 25 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है। इन दोहरे लाइनों को जोड़ने के लिए 45 टावर बनाए गए हैं। कादरपुर से पाली की ओर 20 किमी और गुरुग्राम के सेक्टर 65 की ओर 20 किमी की लाइन बिछाई गई है।
सेक्टर 65, 69, 72, 85, 95 और 107 में 220/33 केवी सबस्टेशन बन चुके हैं। सेक्टर 99 में सब स्टेशन निर्माणाधीन है। वर्ष 2034-35 की जरूरतों को देखते हुए सेक्टर 61, 62, 67, 75 ए, 78, 102 और 110 में बिजली आपूर्ति के लिए सब स्टेशन बनाए जाएंगे। अन्य इलाकों में भी प्रस्तावित सबस्टेशन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव दिए जा रहे हैं।
-वीके अग्रवाल, मुख्य अभियंता, डीएचबीवीएन
इस साल के अंत तक दो सबस्टेशन चालू कर देंगे। सेक्टर 37 के सब स्टेशन से सेक्टर 37 के औद्योगिक क्षेत्र और सेक्टर 99 के सब स्टेशन से द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसाइटियों को लाभ मिलेगा। 99 और 102 में बिजली संबंधित समस्या का हल निकलेगा।
- टीएस राघव, अधीक्षण अभियंता, एचवीपीएन
फिलहाल बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरत के अनुसार नहीं होने के कारण काफी परेशानी है। सोमवार को इलाके की तीन सोसाइटियों लक्ष्मी परीना, हैबिटेट और काेमान में पांच घंटे बिजली नहीं थी। नया सब स्टेशन बनेगा तो निश्चित रूप से स्थितियां बेहतर होंगी।
- संतोष सिंह, लक्ष्मी परीना सोसाइटी, सेक्टर 99 ए
सेक्टर 37 में 1000 उद्योग हैं। अभी भी स्थिति खराब नहीं है मगर दूर से लाइन आती है। सेक्टर 37 में सबस्टेशन बनने से हमारे इलाके में ही पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर होगा तो स्थितियां और ज्यादा बेहतर हो जाएंगी।
- केके गांधी, उद्यमी, सेक्टर-37