फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People enjoyed cultural evening at Saras Fair

Gurugram News: सरस मेले में सांस्कृतिक संध्या का लोगों ने लिया आनंद

Wed, 08 Nov 2023 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
People enjoyed cultural evening at Saras Fair
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए स्टार्टअप को लेकर वर्कशॉप का किया गया आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सरस आजीविका मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए एक बार फिर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि कैसे एसएचजी की महिलाएं अपना स्टार्टअप कर सकती हैं। मेले में शाम के समय आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या का भी लोगों ने जमकर आनंद उठाया। कार्यशाला की शुरुआत राष्ट्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) की दिल्ली ब्रांच की सेंटर हेड डॉ. रुचिरा भट्टाचार्य के संबोधन से हुआ।
उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि किस तरह से महिलाएं खुद को इस कार्यशाला से एक सफल उद्यमी बना सकती हैं। इसके साथ ही एनआईआरडीपीआर के सहायक निदेशक चिरंजी लाल कटारिया ने बताया कि इस वर्कशॉप की पूरी सीरीज इन महिलाओं की आवश्यकताओं के हिसाब से ही रखी गई है। साथ ही उन्होंने इन महिलाओं को बताया कि इस कार्यशाला से आप लोगों को लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

बता दें कि उत्पादों से जुड़े अलग-2 विषयों पर मेले में भाग लेने वाली 800 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं। उदाहरण के तौर पर पैकेजिंग, ब्रेंडिंग, बिजनेस प्रपोजल तैयार करने, सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म का उत्पादों की मार्केटिंग में उपयोग करने, वित्तीय प्रबंधन से लेकर कई अन्य विषयों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा महिलाओं को सीधे बाजार से जोड़ने हेतु बी-टू-बी व बी-टू-सी बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतेंद्र सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के कुल 20 स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें कि 19 हैंडीक्राॅफ्ट व हैंडलूम के और एक फूड प्रोडक्ट के स्टॉल हैं। मध्यप्रदेश के सतना जिले से आई हुईं अम्बे एसएचजी ग्रुप की प्रीति सेन ने बताया कि उनके एसएचजी ग्रुप में कुल बारह लोग हैं। उनके स्टॉल नंबर 55 पर खादी के कुर्ते, रेपरॉन, प्लाजो कुर्तियां, फूल ड्रेस के आइटम लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed