फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People demanding pass for non essential things

गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए युवक ने पास के लिए किया आवेदन

Fri, 24 Apr 2020 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
People demanding pass for non essential things
गुरुग्राम। जरूरी सेवाओं और आपातकालीन के लिए निगम की ओर से पास जारी किए जा रहे हैं। शहर में सरल पर लोग अजीब ओ गरीब तरीके से पास बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। शहर के एक युवक ने तो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए सरल पोर्टल पर पास के लिए आवेदन किया। निगम अधिकारियों ने पास बनवाने के तर्क को खारिज कर आवेदन को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से निकलने के लिए व अपने घरों तक जाने के लिए अलग अलग तरीके से पास के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन जब उनके बारे में पता किया जाता है ऐसा कुछ नहीं मिलता है। इस कारण ऐसे हजारों लोगों के आवेदन रद्द कर गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ युवाओं ने तो सरल पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए भी आवेदन किए थे, जिनको रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

40 हजार लोगों को जारी किए जा चुके हैं पास :
लॉकडाउन के 31 दिन में नगर निगम ने करीब 40 हजार लोगों को मूवमेंट पास जारी कर दिए हैं। जरूरी सेवाओं व आपातकालीन स्थितियों के लिए पास जारी किए गए हैं। दो दिन से अब जिन कंपनियों को प्रशासन से अनुमति मिल गई है उनके कर्मचारियों के सैकड़ों की संख्या में पास बनाए जा रहे हैं। नगर निगम सरल पोर्टल पर करीब एक लाख से ज्यादा लोगों ने पास के लिए आवेदन किया है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों से निकलने पर पाबंदी लगी हुई है, लेकिन दूसरे लॉकडाउन के दौरान सरकार की ओर से कुछ लोगों को जरूरी सेवाओं के लिए अनुमति दे दी है। इसके अलावा आपातकालीन के लिए लोगों को निगम की ओर से पास जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी सेवाओं के लिए पास बनाए गए हैं, लेकिन कुछ लोग अजीब ओ गरीब मजबूरी बता कर पास के लिए आवेदन कर रहे हैं। अब जिन कंपनियों को अनुमति मिली हुई है उसी के अनुसार पास बनाए जा रहे हैं।
- सुरेंद्र सिंह, अतिरिक्त निगमायुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed