फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People are scared due to terror of monkeys

Gurugram News: बंदरों के आतंक से लोगों में दहशत

Thu, 21 Aug 2025 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
People are scared due to terror of monkeys
घर के बाहर बैठी महिला पर हमला कर किया घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गुरुग्राम में बंदरों के आतंक से लोग दहशत में हैं। इन उत्पाती बंदरों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। बंदरों का आतंक इतना है कि घरों के बाहर बैठे व घर के अंदर सोए लोगों पर भी आक्रमण कर रहे हैं। बंदर झुंड में गलियों व मकानों में घूमते रहते हैं। लोगों को अपने ही घर के आंगन व छत पर जाना मुश्किल हो रहा है। इन आतंकी बंदरों ने कई लोगों को काट भी लिया है।
ये उत्पाती बंदर लोगों को तो घायल कर ही रहे हैं। साथ ही फ्रिज में रखे सामान को भी खोलकर उठा ले जाते हैं। वहीं, गमलों में लगे पेड़ों को उखाड़ कर फेंक देते है और गमलों को तोड़ देते हैं। लोग बंदरों के आतंक से भयभीत हैं। वजीराबाद नाई की ढ़ानी में घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को भी बीते मंगलवार को बंदर ने आक्रमण कर घायल कर दिया, जिससे महिला का काफी खून बह गया। निगम अधिकारियों के अनुसार, बंदरों को लेकर हर माह 60 से 70 शिकायतें निगम में दर्ज हो रही हैं लेकिन नगर निगम द्वारा बंदरों पर काबू नहीं पाया जा रहा है।
विज्ञापन




वजीराबाद निवासी सुनील कुमार, पवन यादव व बुजुर्ग महिला ने बताया कि बंदरों का इतना आतंक है कि बाहर बैठे लोगों पर अचानक हमला कर देते हैं। वहीं, जब लोग बचाव के लिए घरों के अंदर भागते हैं तो बंदर वहां भी घुस जाते हैं। रसोई में रखा सामान हो या छत पर सभी जगहों पर बंदर झपट पड़ते हैं। स्थानीय निवासी सुनील कुमार की मां, दयाचंद वर्मा, उर्मिला को बंदर काट कर घायल कर चुके हैं। फॉक्सवैगन ल मारुती सर्विस सेंटर के कर्मचारी ने बताया कि सर्विस सेंटर के अंदर बंदरों ने आतंक मचाया हुआ है। सर्विस सेंटर में लाठी साथ रखनी पड़ती है, बिना लाठी के बंदर डरते ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed