{"_id":"669e0e10e498b8e58f0a7608","slug":"people-are-gathering-at-nalhar-temple-for-braj-mandal-yatra-in-nuh-and-police-is-checking-vehicles-2024-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नूंह में अलर्ट: ब्रजमंडल यात्रा को दिखाई हरी झंडी, नल्हड़ मंदिर में जुट रहे लोग, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में अलर्ट: ब्रजमंडल यात्रा को दिखाई हरी झंडी, नल्हड़ मंदिर में जुट रहे लोग, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात
Mon, 22 Jul 2024 01:15 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:15 PM IST
सार
हरियाणा के नूंह स्थित नल्हड़ मंदिर पर ब्रजमंडल यात्रा को रवाना कर दिया गया है। यात्रा के चलते सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात है और गाड़ियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यात्रा को झंडी दिखाते स्वामी धर्मदेव व अन्य साधु संत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के नूंह स्थित नल्हड़ मंदिर पर सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही है। स्वामी धर्मदेव और अन्य साधु संतों ने यात्रा को झंडी दिखाई है। मुस्लिम समुदाय के लोग यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा पानी की स्टॉल लगाई गई।
विज्ञापन
वहीं नल्हड़ मंदिर में सभी संत और श्रद्धालु एकत्रित हो रहे हैं। करीब 100 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। स्थानीय लोग आ रहे हैं। जल चढ़ा रहे हैं। जो लोग बाहर से आ रहे हैं। बता दें कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को कड़ी सुरक्षा के साथ सशर्त मंजूरी मिली। पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनात की गई है। यात्रा में डीजे और हथियार ले जाने पर रोक है। मस्जिद, मदरसे व पीर के सामने नारेबाजी और भाषण बाजी पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
22 जुलाई को निकलने वाली जलाभिषेक शोभायात्रा को लेकर आईजी रेवाड़ी रेंज ने रविवार को नलेश्वर शिव मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसपी नूंह, एसपी पलवल डीएसपी तावडू सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। नलेश्वर शिव मंदिर पर पहुंचकर आईजी रेवाड़ी ने देखा कि किस तरीके से सुरक्षा व्यवस्था इस बार यहां पर करनी है। इसके बारे में विस्तार से तकरीबन एक घंटे चर्चा हुई।
विज्ञापन