फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People are angry over turning the vacant space into a dumping yard.

Gurugram News: खाली स्थान को डंपिंग यार्ड बनाने से लोगों में रोष

Sat, 08 Nov 2025 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
People are angry over turning the vacant space into a dumping yard.
प्रेमपुरी में लोगों द्वारा करवाया गया कूड़े का उठान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रेमपुरी में करीब नौ वर्ष से नगर निगम द्वारा खाली स्थान पर कूड़ा डालने का लोगों ने विरोध किया। यहां करीब 15 वार्डों और अन्य जगहों का कूड़ा डाला जाता है, जिससे यहां कूड़े का पहाड़ बनने लगा है। स्थानीय लोगों द्वारा शनिवार को कूड़े का उठान करवाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां करीब नौ वर्ष से कूड़ा डाला जा रहा है। इसके कारण लोगों को सांस, कैंसर व त्वचा से संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश के समय बदबू और गंदगी की समस्या बढ़ जाती है। कई बार प्रशासन को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

यहां का कूड़ा डाला जा रहा
यहां पर वार्ड-1 से लेकर 13, प्रेमपुरी, जनकपुरी, सेक्टर-31, डीएलएफ, सेक्टर-70 नाथूपुर और अन्य जगहों का कूड़ा नगर निगम द्वारा डाला जाता है। इससे स्थानीय लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स---
कई वर्षों से नगर निगम की द्वारा यहां पर कूड़ा डाला जाता है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी तो है ही साथ ही सांस लेने, कैंसर और त्वचा से संबंधित समस्या से जूझना पड़ रहा है। कई लोगों को कैंसर जैसी बीमारियों से भी ग्रस्त हो गए हैं। - नवीन मुद्गल, सेक्टर-31 आरडब्ल्यूए, प्रधान
बारिश के समय कूड़े से सड़क पर गंदा पानी आ जाता है। नौकरी पर आने-जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश के कारण बदबू की मात्रा भी बढ़ जाता है। - पवन कुमार सैनी, पार्षद, वार्ड 13

यहां पर कूड़े की बदबू के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने और यहां रहने में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। - रुचि गगन दीप, पार्षद, वार्ड 12
यहां पास में ही देवीलाल स्टेडियम है। जहां बच्चे रोजान प्रयास के लिए आते हैं, जिनको खेलते समय सांस लेने में समस्या आती है। - संगीता चौहान, सेक्टर-31 आरडब्ल्यूए, उपप्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed