{"_id":"69d01416996a2334d705c220","slug":"people-are-angry-over-adding-garbage-fee-to-property-tax-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83933-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: संपत्ति कर में कूड़ा शुल्क जोड़ने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: संपत्ति कर में कूड़ा शुल्क जोड़ने पर भड़के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा - निगम डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की समुचित व्यवस्था नहीं कर पा रहा बावजूद टैक्स वसूलने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स (संपत्ति कर) के साथ कूड़ा टैक्स जोड़ने को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि निगम डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की समुचित व्यवस्था नहीं कर पा रहा है, इसके बावजूद कूड़ा टैक्स वसूलने की तैयारी की जा रही है।
शहर के लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। निगम क्षेत्र में करीब छह लाख प्रॉपर्टी आईडी बनी हुई हैं। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था अभी तक पूरी तरह पटरी पर नहीं आ पाई है। फिलहाल निगम अस्थायी इंतजामों के सहारे काम चला रहा है, जो पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में लोग मजबूरन सड़कों पर कूड़ा फेंक रहे हैं। हालांकि निगम ने जगह-जगह ट्रॉलियां रखवाई हैं, ताकि लोग उनमें कूड़ा डालें लेकिन इसके बावजूद ट्रॉलियों के बाहर कूड़ा फेंका जा रहा है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। नगर निगम दिन में केवल एक बार ही ट्रॉलियों से कूड़ा उठवाता है, जिससे लोगों को पूरे दिन गंदगी की समस्या झेलनी पड़ती है। दूसरी ओर, कई क्षेत्रों में निवासी निजी एजेंसियों से कूड़ा उठवाने की सेवा ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब हाउस टैक्स के बिल में कूड़ा टैक्स भी जोड़ दिया गया है, जिससे असंतोष बढ़ा है। निवासियों के अनुसार, यदि नगर निगम नियमित रूप से घर-घर से कूड़ा उठाए, तो टैक्स देने में कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन बिना सेवा दिए टैक्स वसूलना अनुचित है। अब स्थिति यह है कि कूड़ा टैक्स जोड़े बिना हाउस टैक्स जमा करना संभव नहीं रहेगा। लोगों ने बताया कि सोसाइटियों में स्वयं कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था मौजूद है। ऐसे में फ्लैट मालिकों से कूड़ा टैक्स वसूलना गलत है।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने हाउस टैक्स के बिल में कूड़ा टैक्स का विकल्प पहले ही शामिल कर रखा था। अब निगम इसे प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट नोटिस में जोड़ रहा है। इस संबंध में वर्ष 2018 में आदेश जारी किया गया था, हालांकि इसे पूरी तरह लागू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
कोट्स
प्रॉपर्टी आईडी के साथ अभी कूड़ा टैक्स जोड़ा नहीं गया है। पोर्टल की गड़बड़ी के कारण प्राॅपर्टी टैक्स के साथ कूड़ा टैक्स लगा हुआ दिख रहा है। -पंकज, जेडटीओ मुख्यालय नगर निगम
पहली बार प्रॉपर्टी टैक्स के साथ गार्बेज टैक्स जोड़कर भेजा गया है, जो पूरी तरह अनुचित है। बिना स्पष्ट सेवा के ऐसा शुल्क लेना जनता के साथ अन्याय है। -राजेश, प्रधान, सूर्य विहार, सेक्टर-21
हम पहले से निजी कंपनी के माध्यम से कूड़ा उठवाने के लिए भुगतान कर रहे हैं, क्योंकि नगर निगम यह सुविधा नहीं दे रहा। ऐसे में निगम द्वारा कूड़ा टैक्स वसूलना गलत है। -दीपक शर्मा, निवासी, सूर्य विहार
जब नगर निगम कूड़ा उठाने की कोई सुविधा नहीं दे रहा, तो गार्बेज टैक्स लगाना पूरी तरह अनुचित है। नगर निगम अपनी सेवाओं को बेहतर करें। -मुमताज, निवासी, सूर्य विहार
नगर निगम की अनियमित सेवा के कारण प्राइवेट रिक्शा वालों से कूड़ा उठवाना पड़ता है, जिसके लिए प्रति घर 100 रुपये देने पड़ते हैं। पहले सेवा दें, फिर टैक्स लें। -हरीश सरदाना, सेक्टर-7
बिना सुविधा दिए कूड़ा टैक्स वसूलना गलत है। निगम डोर-टू-डोर कलेक्शन की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। इसका विरोध किया जाएगा। -धर्म सागर, सेक्टर-4