{"_id":"6aa55f5712692cd5fa0e5644","slug":"pedestrians-at-shankar-chowk-will-get-relief-once-the-fob-becomes-operational-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-100789-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एफओबी शुरू होने के बाद शंकर चौक पर पैदल राहगीराें को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एफओबी शुरू होने के बाद शंकर चौक पर पैदल राहगीराें को मिलेगी राहत
विज्ञापन
सड़क पार करने में होगी आसानी, अक्तूबर के अंत तक होगा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित शंकर चौक पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फुटओवर ब्रिज (स्काईवॉक) का निर्माण जल्द पूरा होगा। एफओबी शुरू होने के बाद उद्योग विहार और साइबर सिटी के बीच आने-जाने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एफओबी बनने के बाद साइबर हब व उद्योग विहार के बीच सड़क के पार आवागमन में सुविधा होगी। फुटओवर ब्रिज (स्काईवॉक) के अक्तूबर माह में अंत तक पैदल राहगीरों के शुरू होने की उम्मीद है।
शंकर चौक गुरुग्राम के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में कर्मचारी व अन्य लोग सड़क पार करते हैं। चौक के पास तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करना जोखिम भरा होने के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी समस्या के समाधान के लिए एक निजी कंपनी द्वारा एफओबी का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना को एनएचएआई समेत अन्य विभागों से मंजूरी मिली हुई है। बता दें कि शंकर चौक पर बन रहे एफओबी की ऊंचाई को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) के फ्लाईओवर व एफओबी के बीच कम ऊंचाई के बारे में कमेंट्स किए जा रहे थे।
एफओबी बनाने वाले निजी कंपनी के प्रतिनिधि के अनुसार, फ्लाईओवर व एफओबी के बीच 6 फीट 4 इंच का ऊंचाई हैं, जोकि सामान्य कद वाले लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। एफओबी पर स्ट्रक्चर रखने व रेलिंग का काम किया जा रहा है। एफओबी के दोनों ओर साइबर हब व उद्योग विहार में सीढियां व लिफ्ट लगाए जाएंगे। वहीं, एक्सेलेटर बनाने में पेड़ बाधा बन रहे हैं, लेकिन इसको लेकर भी समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसों में आएगी कमी
एफओबी बनने के बाद शंकर चौक पर सड़क हादसों में कमी आएगी क्योंकि यहां पर वाहनों की संख्या ज्यादा होती है और वाहन भी तेज रफ्तार में चलते हैं। ऐसे में उद्योग विहार से साइबर हब की ओर आने जाने वाले हजारों पैदल राहगीरों को इन तेज रफ्तार वाहनों के बीच से निकलना होता है। ऐसे में पैदल राहगीरों को वाहनों की टक्कर लगने की संभावना बनी रहती है। यहां पर कई बार वाहनों की चपेट में आने से राहगीर घायल भी हो चुके हैं। जांच व सर्वे में शंकर चौक ब्लैक स्पॉट बन चुका है।
-- --
फुटओवर ब्रिज बनने के बाद सड़क पार करने वाले राहगीरों को वाहनों के बीच से नहीं निकलना पड़ेगा। इससे चौक पर हादसों में कमी आएगी और सड़क पर वाहनों का संचालन भी सुचारू हो सकेगा। -
सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम