फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Peace restoration efforts now seem to be fruitful, life is coming back on track

Gurugram News: शांति बहाली के प्रयास अब सार्थक होते दिख रहे, जनजीवन आ रहा पटरी पर

Sat, 12 Aug 2023 11:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 12 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Peace restoration efforts now seem to be fruitful, life is coming back on track
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला प्रशासन के शांति बहाली के प्रयास अब सार्थक होते दिख रहे हैं। जिला प्रशासन के अथक प्रयासों बदौलत जिला नूंह में जनजीवन लगातार सामान्य हो रहे हैं। कर्फ्यू में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक आवाजाही से छूट मिलने पर नागरिक आराम से अपना घरेलू कार्य व खरीदारी कर रहे हैं।

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा लगातार फील्ड में घूम रहे हैं तथा आम नागरिकों से मिलकर शांति बहाली के बाद लोगों से गिले-शिकवे दूर करने का आह्वान भी कर रहे हैं। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई धारा 144 को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसका असर भी लोगों में साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन




खुलने लगी शिक्षण संस्थाएं



जिलाधीश द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों को खोलने के आदेश के बाद स्थिति और भी सामान्य हो रही है। विद्यार्थी अपनी शिक्षण संस्थाओं में शिक्षा प्राप्त करने के लिए आने लगे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों में अध्यापकों की हाजिरी भी सुनिश्चित की जा रही है। पहले की तरह स्कूल कॉलेजों में शिक्षण कार्य शुरू हो चुका है। सभी अध्यापक तथा विद्यार्थी अब पहले की तरह अपनी दिनचर्या में मशगूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुटे विद्यार्थी



जिला की विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुट गए हैं। 15 अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा डंबल व पीटी शो जैसे कार्यक्रमों की तैयारी के लिए विद्यार्थी जुटे हुए हैं। वहीं जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम के लिए पुलिस की परेड टुकड़िया भी अपनी तैयारी लगातार कर रही है।



बाजारों में लौटी रौनक



जिला प्रशासन के प्रयासों के बाद अब बाजारों में पहले की तरह नागरिक अपने अपने जरूरी सामान की खरीदारी के लिए जुटने लगे हैं। खरीदारों की संख्या बढ़ने से अब बाजारों में रौनक लौटने लगी है। दुकानदारों ने भी अब ग्राहकों की संख्या को देखते हुए राहत की सांस ली है। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन के प्रयासों से जिले में सामान्य दिनों की तरह लोग घरों से निकल रहे हैं।




बसों की बहाली से लोगों को राहत



उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा की ओर से हरियाणा राज्य परिवहन की बसों की सेवाएं बहाल होने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है। अब लोगों को अपने गंतव्य पर आने व जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही। स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को भी बसों की बहाली से राहत मिली है। इसके अलावा रोजी-रोटी के लिए इधर-उधर जाने वाले नागरिकों को आवागमन में अब कोई परेशानी नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed