फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Patwari still working in old Patwar house, not ready to go to Mini Secretariat

Gurugram News: पुराने पटवार घर में आज भी कार्य कर रहे पटवारी, लघु सचिवालय में जाने को नहीं तैयार

Fri, 24 Jan 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Patwari still working in old Patwar house, not ready to go to Mini Secretariat
क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर उपमंडल अधिकारी ना. ने सभी पटवारी को लघु सचिवालय में कमरा किया एलॉट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर के लोगों के द्वारा लंबे समय से यह मांग की जा रही थी कि पुराने पटवार घर से सभी पटवारियों को लघु सचिवालय में कमरे अलॉट किए जाएं ताकि एक ही छत के नीचे सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ जनता को मिल सके। लोगों की समस्याओं के मद्देनजर लघु सचिवालय में इन्हें कमरे अलॉट कर दिए गए है, लेकिन पटवारी अपने निजी स्वार्थ के चलते वहां जा नहीं रहे थे। हालांकि, उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद अब पटवारियों ने धीरे-धीरे लघु सचिवालय में जाना शुरू कर दिया है, लेकिन बृहस्पतिवार को भी कुछ पटवारियों ने पुराने पटवार घर से ही कार्य किया।
क्षेत्र के सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि पुराने पटवार घर का भवन की हालत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इसके अलावा बिजली नहीं आने के बाद कमरों में अंधेरा हो जाता है। बरसात के दिनों में भवन टपकता है। इसके अलावा पुरानी इमारत में दलाल किस्म के लोगों का घूमना खुलेआम देखा जा सकता है, लेकिन लघु सचिवालय में ऐसे दलालों की कोई प्रवेश नहीं होगा। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार समय-समय पर पटवार घर को लघु सचिवालय में ले जाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

हाल ही में प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों द्वारा पटवारियों पर नकेल कसने का कार्य किया गया है। इसके बाद फिरोजपुर झिरका में कार्यरत पटवारियों को लघु सचिवालय में कमरा अलॉट कर दिए गए हैं, लेकिन उसके बावजूद भी कुछ पटवारी आज भी पुराने ही पटवार घर में कार्य करने कर रहे हैं। इसके कारण लोगों में यह संशय बरकरार है कि वह पुराने पटवार घर में कार्य करने के लिए जाएं या लघु सचिवालय में जाएं। फिरोजपुर झिरका सर्किल के अंतर्गत लगभग 15 पटवार सर्किल लग रहे हैं और 60 गांव की आबादी के कार्य को पांच पटवारियों द्वारा किया जा रहा है। इन पटवारियों को दूसरे सर्किल का भी चार्ज देकर अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में लगभग 2600 से अधिक पटवारी की नियुक्ती कराई गई है। इसके बाद फिरोजपुर झिरका में भी नए पटवारियों का आना तय है, जिसके बाद अतिरिक्त कार्य कर रहे फिरोजपुर झिरका के पटवारियों का बोझ कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सचिवालय फर्स्ट फ्लोर पर दो हॉल को हलके के पटवारी के लिए मांगा गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 26 जनवरी के बाद एस्टीमेट बनाकर कार्य कराया जाएगा। उसके बाद ही सभी पटवारियों को वहां पर शिफ्ट किया जाएगा। -बलविंदर सिंह, नायब तहसीलदार, फिरोजपुर झिरका।
फोटो। पुरानी पटवार घर में बृहस्पतिवार को भी खुले रहे पटवार घर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed