फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Patwar house locked, noise made against government

Gurugram News: पटवार घर पर जड़ा ताला, सरकार के खिलाफ की नोरबाजी

Mon, 08 Jan 2024 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Patwar house locked, noise made against government
पटवारी और कानूनगो की हड़ताल से लोग परेशान, नहीं बन रहे आय, जाति प्रमाणपत्र
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द रेवन्यु पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर पटवारी और कानूनगो मंगलवार से दो दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को पटवारियों ने पटेल नगर स्थित पटवार घर पर ताला जड़ दिया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। इससे आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, इंतकाल, जमाबंदी सत्यापित, नकल सत्यापित, गिरदावरी, फील्ड बुक, मौका तस्दीक समेत अन्य कार्य कराने पहुंचे सैकड़ों लोगों को निराश लौटना पड़ा।
एसोसिएशन के जिला प्रधान सतपाल और सचिव अजय वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि आठ से दस जनवरी तक सांकेतिक हड़ताल रहेगी। उन्होंने कहा कि राजस्व पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर पहले से संघर्ष शुरू कर दिया था। बढ़ाए गए वेतनमान की विसंगतियां दूर करने को लेकर पटवारी और कानूनगो चार जनवरी 2023 को हरियाणा भवन दिल्ली में एसोसिएशन के साथ बैठक की गई थी। राजस्व पटवारी का वेतनमान 25,500 से बढ़ाकर 32,100 रुपये करने पर सहमति बनी थी। 24 जनवरी 2023 को अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। इसके बाद भी उच्चाधिकारी अडंगा लगाते रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व हुई वार्ता में अधिकारी बेतन बढ़ोतरी को रजामंद हो गए थे लेकिन लागू नहीं की गई । प्रधान ने बताया कि नायब तहसीलदार की विभाग की परीक्षा साल में दो बार कराए जाने का प्रावधान है, तीन साल बीतने पर एक बार भी नहीं हुई है। इससे कर्मचारी बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत हो रहे हैं। उनकी मांग है कि पटवारियों के प्रशिक्षण काल को सेवा काल में जोड़ा जाए। पटवारियों को कंप्यूटर की विभागीय ट्रेनिंग करवाई जाए, ताकि पटवारी अपना कार्य खुद कर सकें। रिक्त पदों को जल्द से भरा जाए। उनका कहना हैं कि प्रदेश में 3500 में से 1400 राजस्व पटवारी कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारी एसोसिएशन का कहना हैं कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के वेतनमान कार्य प्रणाली को सही ढंग से लागू नहीं किया गया। जिस वजह से पटवारी धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो रहे हैं। सूरत नगर निवासी सुरेश ने बताया कि रजिस्ट्री के लिए जमाबंदी लेनी थी लेकिन नहीं मिल सकी। इस मौके पर कर्मजीत, अशोक वर्मा, अजय वर्मा, प्रमोद, मनदीप, मनोज, बिजेंद्र व बाबूलाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed