फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Patient underwent angioplasty at Heart Center of Civil Hospital Sector-10 in Gurugram

पहल: हार्ट सर्जरी संभव नहीं तो एंजियोप्लास्टी से बचाएंगे जान, गुरुग्राम के हार्ट सेंटर में हुआ सफल प्रयोग

Sun, 21 Aug 2022 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Aug 2022 12:32 PM IST
सार

शनिवार को सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर में ऐसे ही एक मरीज की एंजियोप्लास्टी की गई। इसका प्रसारण होटल लीला में बैठे सैकड़ों कार्डियोलाजिस्ट ने देखा। अभी तक ये तकनीकी जापान में प्रयोग हो रही थी, भारत में इसका कम ही इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन
Patient underwent angioplasty at Heart Center of Civil Hospital Sector-10 in Gurugram
heart surgery - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हृदय की मुख्य धमनियां बंद हो गई हैं। ऑपरेशन करना बहुत मुश्किल है तो भी मरीज की जान बचाई जा सकती है। ऐसे मरीजों की जान जटिल एंजियोप्लास्टी से बचेगी। शनिवार को सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर में ऐसे ही एक मरीज की एंजियोप्लास्टी की गई। इसका प्रसारण होटल लीला में बैठे सैकड़ों कार्डियोलाजिस्ट ने देखा। 
विज्ञापन


अभी तक ये तकनीकी जापान में प्रयोग हो रही थी, भारत में इसका कम ही इस्तेमाल हो रहा है। अब इसका दायरा बढ़ा कर आम मरीजों को इसकी सुविधा देने की तैयारी हो रही है। इसके लिए इंडो जापानी सीटीओ (क्रोनिक टोटल आक्लूजन ) क्लब की आठवीं तीन दिवसीय कांफ्रेंस यहां हो रही है। 
विज्ञापन


जिसमें जापान, जर्मनी आदि देशों के विशेषज्ञों के साथ देश के दो सौ से अधिक कार्डियोलाजिस्ट शामिल हो रहे हैं। तीन दिवसीय कांफ्रेंस का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ, समापन रविवार को होगा। इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी आना था, लेकिन व्यस्तता के कारण वो नहीं आ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर दस के नागरिक अस्पताल में मेडिट्रिना अस्पताल के सहयोग से पीपीपी मोड पर संचालित हार्ट सेंटर के नार्थ इंडिया ऑपरेशनल हैड प्रवीण तिवारी ने बताया कि इस जटिल तकनीकी को समझने और कम से कम खर्च में आम आदमी तक इसको उपलब्ध कराने में ये कांफ्रेंस मील का पत्थर साबित होगी। 

पहले ऐसे गंभीर मरीजों का इलाज सिर्फ हार्ट सर्जरी से होता था, लेकिन अब एंजियोप्लास्टी से भी इनका इलाज किया जा सकता है। कांफ्रेंस में अलग-अलग हृदय रोग विशेषज्ञ अपने शोध और व्यक्तिगत अनुभव बता रहे हैं। 

होटल लीला में मेडिट्रिना अस्पताल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कार्डियोलाजिस्ट डॉ. एन प्रताप कुमार ने कहा कि यह कांफ्रेंस नए अवसरों को सीखने का मंच है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हैदराबाद के कोर्स डायरेक्टर डॉ. सूर्यप्रकाश राव, मुंबई के डॉ. गणेश कुमार और लखनऊ के डॉ. पीके गोयल के अलावा केरल के डॉ. प्रताप कुमार ने की। 

जापान के डॉ. केन्या नासु और डॉ. नागमात्सु, जर्मनी से डॉ. गेराल्ड वर्नर, इटली से डॉ. अल्फ्रेडो गैलेसी, कनाडा से डॉ. संजोग कालरा ने यहां हृदयरोगों को समय से संभालने के उपाय बताए। सजीव प्रसारण में मेडिट्रिना हार्ट सेंटर सिविल हॉस्पिटल गुड़गांव, केयर हॉस्पिटल बंजारा हैदराबाद, सकुरबक्शी वतनबे हॉस्पिटल जापान, डार अल फौद हॉस्पिटल मिस्र जैसे अस्पताल शामिल हुए। 

बंद धमनियों को खोलने की प्रक्रिया
क्रॉनिक टोटल ऑक्लूजन (सीटीओ) लंबे समय से 100 प्रतिशत बंद धमनियों को खोलने की प्रक्रिया है। जापान के हृदयरोग विशेषज्ञों ने ड्रग-एल्यूटिंग स्टेंट (डीईएस) डाल कर बंद धमनियों को खोल कर इलाज करना शुरू किया है। ये स्टेंट धीरे-धीरे दिल की धमनियों में दवाएं छोड़ते  हैं, जो धमनियों का ब्लाकेज खोल कर खून का प्रवाह सामान्य करती हैं।  इस सर्जरी में विशेष डिजाइन के वायर, गुब्बारे और कैथेटर जैसे सूक्ष्म उपकरणों की मदद से बंद धमनी में छेद किया जाता है, जिससे डीईएस डाला जाता है। 

-1.6 से 7.4 फीसदी ग्रामीण, 1 से 13.1 फीसदी शहरी गंभीर हृदयरोगों से पीड़ित 
-हृदय की मुख्य धमनियों के बंद होने के बाद आती है ऑपरेशन की नौबत
-ऑपरेशन से बचने के लिए एंजियोप्लास्टी की उच्च तकनीकी का प्रशिक्षण
-भारत के केवल 20 प्रतिशत कार्डियोलॉजिस्ट इस सर्जरी के लिए प्रशिक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed