{"_id":"6ae89baf83d531749e010234","slug":"path-blocked-due-to-illegal-encroachment-by-strongmen-woman-has-been-seeking-justice-for-3-years-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106219-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दबंगों के अवैध कब्जे से बंद हुआ रास्ता, न्याय के लिए 3 साल से भटक रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दबंगों के अवैध कब्जे से बंद हुआ रास्ता, न्याय के लिए 3 साल से भटक रही महिला
विज्ञापन
एसडीएम ने बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र और पेंशन से जुड़े मामलों की भी सुनवाई की
नंबर गेम - 10 शिकायतों पर हुई सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सरकार के निर्देश पर आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने आमजन की समस्याओं की सुनवाई की। इस शिविर में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही त्वरित निपटारा कर दिया गया। शिविर के दौरान दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे और घर का रास्ता बंद करने जैसी गंभीर शिकायतें भी सामने आईं, जहां पीड़ित महिलाएं लंबे समय से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं। एसडीएम ने बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र और पेंशन से जुड़े मामलों की भी सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जो शिकायतें मौके पर हल नहीं हो सकीं, उनका संबंधित विभागों द्वारा समयबद्ध तरीके से सरल और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अपनी ही जमीन के लिए लगा रही चक्कर
आदर्श कॉलोनी में मेरे भाई के नाम पर पट्टे पर जमीन है। जिस पर परिवार के अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा है। अपनी जमीन के हिस्से के लिए मैं तीन साल से अधिकारियों का चक्कर लगा रही हूं। - किरन, मथुरा, उप्र।
विज्ञापन
दबंगों ने मेरी झुग्गी में आग लगा दी, जिसमें सभी कागजात व मोबाइल जलकर खाक हो गया। मुआवजे और नए आधार कार्ड बनवाने के मैं समाधान शिविर आई हुई हूं। - पिंकी, झुग्गी, लेजर वैली पार्क के पास
दबंगों ने स्कूल की जमीन पर कब्जा कर रखा है। अब तक इसे खाली कराने के लिए समाधान शिविर में आठ बार आ चुका हूं। आदेश होता पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। - ब्रह्म प्रकाश, अकलीमुद्दीनपुर , गुरुग्राम
मेरी जमीन के पास दबंगों ने अतिक्रमण कर रखा है। पति बीमार है। घर से निकलने का रास्ता नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रही हूं। अब तक न्याय नहीं मिला है। - शशिबाला, हरसरू, गुरुग्राम