{"_id":"6a062a4003f3a4d09d02b62d","slug":"pataudi-students-topped-in-class-12th-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87952-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पटौदी के विद्यार्थी 12वीं में रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पटौदी के विद्यार्थी 12वीं में रहे अव्वल
विज्ञापन
क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। वेस्ट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बिजेंद्र यादव ने बताया कि विद्यालय की छात्रा साक्षी यादव 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहीं व द्वितीय स्थान पर दिव्या ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।
पटौदी के सूरज स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक आनंद प्रसाद ने बताया कि विद्यालय की छात्रा खुशी 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉपर रहीं और कुशल यादव 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर रहीं।
वंश और दिव्या ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
पाथफाइंडर ग्लोबल स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक अमित यादव ने बताया कि वंश शर्मा एवं दिव्या 99 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे। संजना एवं दीक्षा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे हैं। कुशल ने 96.8 प्रतिशत, रक्षिता मुदगल ने 96.4 प्रतिशत, रितिका ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
भोडाकलां स्थित श्रीराम स्कूल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्यामबीर सिंह चौहान ने कहा कि उनके विद्यालय की छात्रा रेनू 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, शिवानी 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा मंजीत ने 95.4 प्रतिशत व दिव्य ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।