{"_id":"6873bd6684148c52570f5050","slug":"pataudi-shooters-qualify-for-pre-national-shooting-championship-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62187-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए पटौदी के निशानेबाज क्वालिफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए पटौदी के निशानेबाज क्वालिफाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में एक जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित हुई 10वीं हरियाणा शूटिंग चैपिंयनशिप में पटौदी की निजी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में अकादमी के 15 निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में व तीन खिलाड़ियों ने 50 मीटर फ्री पिस्टल कैटेगरी में बेहतर प्रदर्शन कर प्री-नेशनल के लिए क्वालिफाई किया है।
वहीं, विशेष उपलब्धि के रूप में 50 मीटर फ्री पिस्टल मास्टर मेन कैटेगरी में रमेश ठाकरान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले और अकादमी का नाम रोशन किया, जबकि पांच खिलाड़ियों ने हरियाणा इंटर स्कूल मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में क्वालिफाई किया। इस मौके पर अकादमी के कोच एवं संस्थापक ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी प्री-नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी कड़ी तैयारी का संकल्प लिया।