फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pataudi and Sohna development block free from containment zone

पटौदी व सोहना विकास खंड कंटेनमेंट जोन से मुक्त

Wed, 16 Dec 2020 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pataudi and Sohna development block free from containment zone
गुरुग्राम। जिला उपायुक्त अमित खत्री ने कंटेनमेंट जोन के संशोधित आदेश जारी किए हैं, जिसके अनुसार गुरुग्राम विकास खंड के 11 स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत 44 इलाकों को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। इस बार पटौदी व सोहना विकास खंड कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन कमेटी तथा कंटेनमेंट समीक्षा कमेटी की सिफारिश पर उपायुक्त द्वारा जारी संशोधित कंटेनमेंट आदेश में सबसे ज्यादा 8 इलाके गुरुग्राम ब्लॉक अंतर्गत यूपीएचसी तिगड़ा में हैं। इसके बाद गुरुग्राम ब्लॉक की यूपीएचसी नाथूपुर, राजेंद्रा पार्क स्वास्थ्य केंद्र तथा सूरत नगर स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 6-6 इलाकों में कोरोना संक्रमण पाया गया है, जबकि यूपीएचसी लक्ष्मण विहार, बादशाहपुर, ओम नगर तथा गांधी नगर यूपीएचसी के अधीन 1-1 क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इन आदेशों में कोरोना संक्रमित आखिरी मामला सामने आने की तिथि दर्शाते हुए 14 दिन के अंतराल के बाद यदि कोई नया मामला क्षेत्र में नहीं आता है तो वह स्वत: ही कंटेनमेंट जोन से मुक्त माना जाएगा।
विज्ञापन

तिगड़ा में ये इलाके कंटेनमेंट जोन
यूपीएचसी तिगड़ा क्षेत्र में जिन 8 इलाकों को कंटेनमेंट की श्रेणी में रखा गया है उनमें सुशांत लोक फेज 3 के सी ब्लॉक के मकान नंबर 245 से 255, सेक्टर 57 हाउसिंग बोर्ड के मकान नंबर 335 से 342, सेक्टर 49 ओमेक्स के टॉवर नंबर 2 में फ्लोर नंबर 9 से 11, सेक्टर 49 वाटिका सिटी के एमिलिया टॉवर 1 जैसमीन स्ट्रीट के फ्लोर नंबर 3 से 5, सेक्टर-56 स्थित जलवायु विहार के टावर जे में फ्लोर नंबर 2 से 4, सेक्टर 56 स्थित सृष्टि अपार्टमेंट के टावर एक्स में ग्राउंड फ्लोर से सेकेंड फ्लोर तथा सेक्टर 47 मलिबु टाउन के टावर नंबर 6 में फ्लोर नंबर 6 से 8 शामिल हैं।
विज्ञापन

ये इलाके भी कंटेनमेंट जन में शामिल
इसी प्रकार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाथूपुर में डीएलएफ फेज 3 के यू ब्लॉक, डीएलएफ फेज 3 के ब्लॉक 5, डीएलएफ फेज 5 की कुछ गलियों तथा सोसायटियों के फ्लोर को कंटेनमेंट जोन की श्रेणी में रखा गया है। यूपीएचसी सूरत नगर में सेक्टर 104, सूरत नगर फेज 1, टेकचंद नगर की कुछ गलियों तथा सोसायटियों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यूपीएचसी राजेंद्रा पार्क में रतन गार्डन गली नंबर 2, चिराग अस्पताल के सामने रतन विहार की कुछ गलियों, न्यू पालम विहार ब्लॉक एन की गली नंबर 3, न्यू पालम विहार फेज-2 ब्लॉक ई की मुख्य गली, ब्लॉक जी की एकता वाली गली तथा ब्लॉक ई की बाबा मोहन वाली गली को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमनगर में ये इलाके कंटेनमेंट जोन
इसी प्रकार यूपीएचसी ओम नगर के अधीन शिवाजी नगर क्षेत्र की गली नंबर 1,2,3,4,5,16,17 व 18 को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यूपीएचसी गांधी नगर के अधीन पड़ने वाले सेक्टर 10ए के मकान नंबर 210 से 500 तथा मकान नंबर 1000 से 1700 तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन की श्रेणी में रखा गया है। यूपीएचसी राजीव नगर में राजीव नगर ईस्ट, वेस्ट, अशोक विहार फेज 2, शीतला कॉलोनी की कुछ गलियों को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। यूपीएचसी लक्ष्मण विहार में अशोक विहार फेज-2 की शिव मंदिर वाली गली नंबर 1 तथा बादशाहपुर यूपीएचसी में सेक्टर 66 स्थित पाम ड्राइव के टॉवर एच के फ्लोर नंबर 10,11,12 तथा टॉवर नंबर एन के फलोर नंबर 11,12,13 को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसी प्रकार, यूपीएचसी चंद्रलोक के अधीन डीएलएफ फेज-1, डीएलएफ फेज-2, आरडीसिटी सेक्टर-52, सुशांत लोक ब्लॉक-सी, डीएलएफ फेज-4 के क्षेत्रों में कोरोना के मरीज पाए गए हैं। इनके कुछ ब्लॉको की गलियां और फलोर कंटेनमेंट जोन में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed