फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Passengers Troubled by Crowds in City Buses

Gurugram News: सिटी बसों में भीड़ से यात्री परेशान

Sat, 11 Apr 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Passengers Troubled by Crowds in City Buses
पीक ऑवर्स में अतिरिक्त बसों की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में जीएमसीबीएल (गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड) की सिटी बसों में सुबह और शाम के समय भारी भीड़ के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना हजारों कर्मचारी बसों में सफर करते हैं लेकिन पीक टाइम में बसें पूरी तरह भर जाती हैं, जिससे स्थिति असुविधाजनक हो जाती है।
लोगों की मांग है कि बसों की संख्या बढ़ाई जाए। यात्रियों का कहना है कि सुबह और शाम के समय बसों में इतनी भीड़ हो जाती है कि कई लोग गेट के पास खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर होते हैं। इससे न केवल सफर मुश्किल हो जाता है बल्कि कई बार बस के दरवाजे ठीक से बंद नहीं हो पाते, जिससे हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा भीड़भाड़ के कारण चोरी की घटनाओं का डर भी बना रहता है। मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में ढाई हजार से अधिक कंपनियां हैं, जहां लाखों लोग काम करते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में कर्मचारी रोजाना सिटी बस सेवा का उपयोग करते हैं। सुबह और शाम के समय दबाव और ज्यादा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

कोट्स



भीड़ के कारण रोजाना काफी दिक्कत होती है और सुरक्षित सफर मुश्किल हो जाता है। प्रशासन से मांग की है कि पीक ऑवर्स में अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। -पूजा, कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के कारण कई बार गेट पर खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है, ऐसे में कई बसों के दरवाजे बंद नहीं हो पाते हैं जो खतरनाक है। बसों की संख्या बढ़ाई जाए। -श्याम सिंह, कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed