फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Passengers expressed displeasure over the increase in railway fares

Gurugram News: रेल किराया बढ़ने से यात्रियों में दिखी नाराजगी

Sun, 28 Dec 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Passengers expressed displeasure over the increase in railway fares
जनरल टिकट में 5 रुपये से लेकर 35 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। रेल मंत्रालय की ओर से घोषित रेल किराया वृद्धि शुक्रवार से लागू हो गई है। इसके साथ ही फरीदाबाद से विभिन्न स्टेशनों तक मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के जनरल टिकट के दाम बढ़ गए हैं। जनरल टिकट में 5 रुपये से लेकर 35 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। किराया बढ़ते ही स्टेशन पर यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। कई यात्रियों ने टिकट काउंटरों पर रेलकर्मियों से बढ़े हुए किराए को लेकर सवाल-जवाब किए।

सबसे ज्यादा असर फरीदाबाद से बिहार जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है। इस रूट पर जनरल टिकट के किराये में 30 से 35 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यात्री अशोक का कहना है कि बिहार जाने वाले मजदूरों, छात्रों और आम यात्रियों के लिए पहले से ही लंबी दूरी का सफर महंगा था, अब अतिरिक्त किराया देना उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं मथुरा और आगरा जैसे नजदीकी स्टेशनों तक का सफर भी महंगा हो गया है। फरीदाबाद से मथुरा की दूरी करीब 113 किलोमीटर और आगरा की दूरी लगभग 167 किलोमीटर है, जो 215 किलोमीटर की सीमा के भीतर आती है। इसके बावजूद एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल टिकट में पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे रोजाना या बार-बार सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि रेल मंत्रालय ने घोषणा की थी कि 215 किलोमीटर तक की दूरी के सफर में किराया नहीं बढ़ाया जाएगा, जबकि 216 किलोमीटर से अधिक दूरी पर प्रति किलोमीटर एक से दो रुपये की बढ़ोतरी होगी। इसके बावजूद 215 किलोमीटर से कम दूरी वाले स्टेशनों के किराये में भी बढ़ोतरी किए जाने से यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।


रेलवे सूत्रों के अनुसार दूरी के आधार पर अलग-अलग स्टेशनों के जनरल टिकट में 5 से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं सुपरफास्ट ट्रेनों में सफर करने पर यात्रियों को बढ़े हुए किराये के साथ 15 रुपये अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा। यात्री कृष्ण का कहना है कि महंगाई के इस दौर में रेल किराया वृद्धि आम आदमी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। खासकर दैनिक यात्री और लंबी दूरी तय करने वाले लोग इस बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed