{"_id":"696e3d14c1cd43305a0b2f58","slug":"passengers-are-upset-due-to-less-number-of-passenger-trains-on-delhi-rewari-section-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-77558-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन पर पैसेंजर ट्रेनों की संख्या कम होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन पर पैसेंजर ट्रेनों की संख्या कम होने से यात्री परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। दिल्ली-रेवाड़ी रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेनों की भारी कमी के कारण लाखों दैनिक यात्री परेशान हैं। दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी के अनुसार, 82 किलोमीटर के इस व्यस्त रूट पर 24 घंटे में अप और डाउन मिलाकर मात्र 16 पैसेंजर व डीएमयू ट्रेनें उपलब्ध हैं। इसका अर्थ है कि यात्रियों को औसतन हर तीन घंटे में केवल एक ट्रेन मिल पा रही है।
समस्या तब और बढ़ गई जब कोहरे के कारण कालिंदी पैसेंजर (54085-54086) को दिसंबर में बंद कर दिया गया। इसके अलावा, यात्रियों की बड़ी शिकायत ट्रेनों के विस्तार को लेकर है। सांसद नवीन जिंदल और निहालचंद के प्रयासों से हिसार, सात रोड और श्रीगंगानगर तक ट्रेनों का विस्तार किया गया है, जिसके कारण ये ट्रेनें अब अक्सर देरी से चलती हैं।
रेल यात्री संघ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान का कहना है कि सांसदों को मौजूदा ट्रेनों का विस्तार कराने के बजाय अपने क्षेत्रों के लिए नई पैसेंजर ट्रेनें शुरू करने की मांग करनी चाहिए थी। ट्रेनों के विस्तार से दिल्ली-रेवाड़ी के मूल यात्रियों के लिए जगह कम हो गई है और समय की बर्बादी बढ़ गई है। यात्रियों की मांग है कि रूट की सघनता को देखते हुए फेरों की संख्या तुरंत बढ़ाई जाए।