फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Passenger injured during construction work at Gurugram railway station

Gurugram News: गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान यात्री घायल

Wed, 08 Jul 2026 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Passenger injured during construction work at Gurugram railway station
गुरुग्राम। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक यात्री घायल हो गया। घटना मंगलवार शाम करीब 5:50 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री अमित शर्मा के सिर पर ऊपर से एक नट-बोल्ट गिर गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वह कुछ समय के लिए बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत उनकी मदद की और प्राथमिक उपचार कराया। घायल यात्री अपनी ट्रेन 54417 का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने स्टेशन मास्टर आरएस मीणा के पास मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद स्टेशन मास्टर ने निर्माण कार्य कर रही कंपनी वीसीएल ग्रुप के मैनेजर को मौके पर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि मैनेजर मौके पर नहीं पहुंचे। यात्री का कहना है कि उन्होंने करीब 30 मिनट तक इंतजार किया, लेकिन कोई अधिकारी वहां नहीं आया। घटना के बाद यात्रियों ने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। यात्रियों का कहना है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। सुरक्षा जाल, बैरिकेड और अन्य सावधानियां नहीं होने के कारण आम यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है। यात्रियों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराई जाए, घायल यात्री को उचित इलाज और मुआवजा दिया जाए। साथ ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed