फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Participants learned to make compost from kitchen waste

Gurugram News: प्रतिभागियों ने सीखा किचन वेस्ट से खाद बनाना

Sat, 30 Aug 2025 05:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
Participants learned to make compost from kitchen waste
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण जागरूकता ए डे लाॅन्ग बाजार कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ष का विषय हरित भविष्य के लिए सतत जीवन रखा गया था। कार्यक्रम की संचालिका डॉ. अंजना आनंद ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को सतत जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान रजनी नेगी और अजय ने प्रतिभागियों को घर पर किचन वेस्ट से खाद बनाने की प्रक्रिया समझाई और वायु प्रदूषण कम करने के प्रयासों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में 22 से 25 स्टाॅल पर लगभग 200 छात्राओं ने हाथों से बने सामान लगाए थे। मुख्य अतिथि गुरुग्राम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नवीन गोयल और विशिष्ट अतिथि नगर निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. जयवीर यादव ने पहल की सराहना की। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जितेंद्र मलिक ने सभी को सतत जीवनशैली पर बढ़ावा देनी की बात कही। कार्यक्रम में पार्षद अनूप सिंह, कुलदीप हिंदुस्तानी और डॉ. विवेक यादव शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed