फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Parking will be created by finding extra space on the roads

Gurugram News: सड़कों पर अतिरिक्त जगह तलाश कर बनेगी पार्किंग

Thu, 12 Oct 2023 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Parking will be created by finding extra space on the roads
नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ किया मंथन
विज्ञापन

पार्क, तालाब और शमशान घाटों का भी होगा सौंदर्यीकरण


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर में नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने सड़कों पर अतिरिक्त जगह में पार्किंग स्थल चिह्नित करना तय किया है। साथ ही राजस्व में बढ़ोतरी के लिए संपत्ति कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। पार्कों, तालाबों व शमशान घाटों का सौंदर्यीकरण करना भी तय हुआ है।
बृहस्पतिवार को निगम आयुक्त पीसी मीणा ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधीनस्थों के साथ बैठक की। सड़कों पर अतिरिक्त जगह तलाश कर पार्किंग के लिए प्रयोग करने के लिए अधिकारियों से कहा कि वे जितनी भी 18 मीटर व 24 मीटर की सड़कें हैं, उन्हें दुरुस्त करवाएं। मुख्यमंत्री के समक्ष मामला आने के बाद उन्होंने सदर बाजार स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संपत्ति कर डाटा सुधार तथा स्वयं सत्यापन के काम में तेजी लाएं। उन्होंने आपत्तियों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा है। सभी संयुक्त आयुक्त अपने स्तर पर इस प्रकार के कम से कम 50 मामले चैक करें तथा अगर कोताही मिलती है, तो कार्रवाई करें। इस मामले में 15 दिन में रिपोर्ट भेजें। सीएम विंडो व जनसंवाद सहित अन्य माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों का समाधान निर्धारित समय सीमा में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पीएम स्वनिधि योजना, नगर दर्शन पोर्टल, स्वामित्व योजना सहित अन्य मामलों की समीक्षा के दौरान भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निगमायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे राजस्व बढ़ोतरी की दिशा में तेजी से कार्य करें। इसके लिए विशेष रूप से विज्ञापन तथा प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी की तरफ विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर परिषद सोहना, पटौदी मंडी और नगर पालिका फर्रुखनगर के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed