फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Parking arrangement will be fine in Mini Secretariat

Gurugram News: लघु सचिवालय में पार्किंग व्यवस्था होगी ठीक

Tue, 26 Aug 2025 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
Parking arrangement will be fine in Mini Secretariat
डीसी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त अजय कुमार ने मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग व जिला बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में लघु सचिवालय में पार्किंग व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।


डीसी अजय कुमार ने कहा कि लघु सचिवालय जिले का प्रशासनिक केंद्र है। यहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था हो, ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पार्किंग स्थल को वैज्ञानिक ढंग से चिह्नित किया जाए, वाहनों के प्रवेश और निकास को आसान बनाया जाए व अवैध खड़े होने वाले वाहनों पर सख्ती बरती जाए। बैठक में राजीव चौक पर पैदल यात्रियों के सुरक्षित पार पथ को लेकर अधिकारियों ने सुझाव साझा किए। प्रतिनिधियों ने पार्किंग व नागरिक सुविधा से संबंधित अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन




बैठक में एडीसी वत्सल वशिष्ठ, डीएलएसए के सचिव रजत वर्मा, एसडीएम परमजीत चहल, एसीपी हेडक्वार्टर सत्यपाल यादव, एसीपी ट्रैफिक जय सिंह, सीटीएम सपना यादव, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विकास कुमार, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान निकेश राज यादव, नाजिर प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed