फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Parents will now deposit only tuition fees

अभिभावक जमा कराएंगे सिर्फ ट्यूशन फीस

Fri, 26 Feb 2021 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Parents will now deposit only tuition fees
गुरुग्राम। लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल की मनमानी फीस के खिलाफ अभिभावकों द्वारा किया गया प्रदर्शन रंग लाया। अब अभिभावकों को सिर्फ ट्यूशन फीस ही जमा करानी होगा। दअरसल, पिछले दो दिनों से स्कूल की मनमानी के खिलाफ परिसर में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी शील कुमारी और इन्क्वारी कमेटी से सुशील कुमार शर्मा स्कूल पहुंचे। जिन्होंने प्राचार्य व अभिभावकों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर मामले को शांत किया। इस बैठक में अभिभावकों ने अतिरिक्त शुल्क, वार्षिक शुल्क व अन्य शुल्क का विरोध किया।
विज्ञापन

इन्क्वारी कमेटी सदस्य सुनील शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की बातें सुनी गई हैं। हाईकोर्ट के आदेशानुसार ही ऑनलाइन कक्षाओं के लिए स्कूल सिर्फ ट्यूशन शुल्क जमा करा सकते हैं। इसी कड़ी में लोटस वैली स्कूल भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकता है। जमा करा चुके अभिभावकों के शुल्क को वापस भी कराया जाएगा। अंतिम फैसलों के लिए एक और बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में स्कूल प्रबंधन को अतिरिक्त शुल्क जमा नहीं कराने और फीस वृद्धि के मामले में फॉर्म 6 दिखाने की बात रखी गई है।
विज्ञापन

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शील कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जैकबपुरा के प्राचार्य व इन्क्वायरी कमेटी सदस्य सुशील कुमार शर्मा, हेमंत मोगिया, संजीव कुमार, स्कूल प्राचार्य व 12 अभिभावक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 मार्च को भी आयोजित होगी बैठक
फीस वृद्धि के मामले में अन्य तथ्यों को जुटाने व स्पष्ट निर्देश जारी करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के साथ आगामी शुक्रवार 5 मार्च को एक और बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल की पेरेंट्स एसोसिएशन भी बनाई जाएगी। साथ ही आगामी सत्र की फीस, ट्रांसपोर्ट शुल्क व अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के फैसलों पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed