फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   paperless registry

Gurugram News: तावडू में पहले दिन पेपरलेस 7 रजिस्ट्री हुई पूरी

Tue, 04 Nov 2025 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
paperless registry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी पेपरलेस रजिस्ट्री योजना के तहत 1 नवंबर से तहसीलों में डिजिटल पंजीकरण शुरू हो गया है। इसी क्रम में नूंह जिले की तावड़ू तहसील में मंगलवार को पहला दिन रहा, जहां 7 रजिस्ट्रियां सफलतापूर्वक पेपरलेस तरीके से पूरी की गईं। हालांकि शुरुआत में सोमवार को तकनीकी समस्याएं सामने आईं, जिन्हें बाद में ठीक कर लिया गया। लोगों ने इस नई व्यवस्था पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।


तहसीलदार रीता ग्रोवर ने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। पहले दिन टोकन जारी करने में कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन दस्तावेजों की ऑनलाइन अप्रूवल और जांच के दौरान कुछ तकनीकी खामियां आईं। उन्होंने कहा, टोकन पहले ही काट लिए गए थे। उसके बाद दस्तावेज अपलोड और अप्रूवल की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हुई, जिसमें थोड़ी देरी हुई। हालांकि, सभी समस्याओं का समाधान कर लिया गया और 7 रजिस्ट्रियां सुचारू रूप से पूरी की गईं। तहसीलदार ने इस योजना को सरकार की सराहनीय पहल बताया। उनके अनुसार यह व्यवस्था भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाएगी। आमजन की सुविधा बढ़ेगी और समय की भी काफी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed