फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   pankaj news

गला दबाने से पहले बेरहमी से पीटा गया था पंकज को

Sun, 30 Jun 2019 10:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
pankaj news
डेमो - फोटो : डेमो

गुरुग्राम। गाड़ौली खुर्द गांव के पास सुनसान जगह पर 20 वर्षीय युवक पंकज की हत्या के मामले में रविवार को हुए पोस्टमार्टम में कई खुलासे हुए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक को गला दबाकर मारा गया है इससे पहले उसे बेरहमी से पीटा गया था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में एक से अधिक लोगों का हाथ है। पुलिस ने मृृतक के पिता के बयान पर पंकज के दोस्त विनय, रोहित और संजू उर्फ चोंचू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-10 थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


रविवार को सेक्टर-10 थाना पुलिस की टीम मृतक पंकज का शव पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ यदुवीर सिंह ने बताया कि युवक के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी आशंका है कि उसके साथ बेेरहमी से पीटा गया है। उसके गले पर एक से अधिक लोगों के हाथों से निशान है। इसी आधार पर पुलिस उसके दोस्तों की तलाश कर रही है जो फिलहाल फरार है।


पीड़ित पिता बलदेव ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपने दोस्त विनय के जन्मदिन पर उनके साथ घूमने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद गाड़ौली खुर्द के पास सुनसान जगह पर उसकी लाश मिली। थाना प्रभारी के मुताबिक इस संबंध में तीनों आरोपी फरार है जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद हत्या की वजह का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed