{"_id":"68dd78e85515cb4fa0099f54","slug":"panic-buttons-will-be-installed-at-70-intersections-providing-immediate-assistance-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68702-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 70 चौराहों पर लगेंगे पैनिक बटन, तत्काल मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 70 चौराहों पर लगेंगे पैनिक बटन, तत्काल मिलेगी मदद
विज्ञापन
जरूरतमंद व्यक्ति वीडियाे के माध्यम से पुलिस को बता पाएगा अपनी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी में जल्द ही 70 चौराहों पर पैनिक बटन लगाए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति यह बटन दबाकर पुलिस से वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर सकेगा और अपनी परेशानी बता सकेगा। पुलिस से बात करने के दौरान उक्त व्यक्ति पर चौराहे पर लगे कैमरे नजर बनाए रखेंगे। कैमरे उनके साथ घट रही घटना काे भी रिकाॅर्ड कर सकेंगे। पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति की तत्काल मदद करेगी। जीएमडीए की सहायता से पुलिस स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में 70 जगहों पर आपातकालीन कॉल प्वाइंट लगाएगी। इसका ट्रायल अंतिम रूप में चल रहा है।
आपातकालीन कॉल प्वाइंट को डायल 112 से भी जोड़ा जाएगा। इसका पूरा कंट्रोल पुलिस आयुक्त कार्यालय में होगा। यह प्वाइंट व्यक्ति को अच्छे से और जल्दी नजर आए, इसके लिए इन सभी प्वाइंट पर बिकन लाइट भी लगाई जाएंगी। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय यहां लगे बटन को दबाकर पुलिस से सहायता ले सकता है। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
कैमरे नजर बनाए रखेंगे
अगर किसी भी व्यक्ति का इस प्वाइंट से पुलिस से बात करने के दौरान संपर्क टूट जाता है तो कंट्रोल रूम में बैठा व्यक्ति दोबारा से उस प्वाइंट पर कॉल करके पीड़ित से बात कर सकेगा और उनको मदद पहुंचा सकेगा। इस दौरान उक्त व्यक्ति पर कैमरे नजर रखेंगे। उन कैमरों से कंट्रोल रूप में बैठा व्यक्ति यह देख सकेगा कि प्वाइंट पर खड़ा व्यक्ति किस परेशानी में है। उसके साथ कोई घटना तो नहीं घट रही है। अगर कोई व्यक्ति अपने परिजनों से दूर है और उसको स्वास्थ्य संबंधित आपातकालीन मदद चाहिए तो भी वह इस प्वाइंट पर जाकर मदद मांग सकेगा।
विज्ञापन
शहर को सुरक्षित रखने के साथ ही आमजनों को जल्द से जल्द पुलिस सहायता पहुंचाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। आपातकालीन कॉल प्वाइंट पर कोई भी व्यक्ति एक बटन दबाने से ही पुलिस के संपर्क में आ जाएगा।
- डॉ. राजेश मोहन, यातायात पुलिस उपायुक्त