{"_id":"68b491f76e2b41f06c09bae5","slug":"panchayat-for-leachate-from-bandhwadi-landfill-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66043-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बंधवाड़ी लैंडफिल से निकलने वाले लीचेट के लिए पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बंधवाड़ी लैंडफिल से निकलने वाले लीचेट के लिए पंचायत
विज्ञापन
- प्लांट को विस्थापित करने के लिए विधायक से मिलेगी कमेटी, न्याय न मिलने पर होगी गुर्जर समाज की महापंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल से निकलने वाली लीचेट से परेशान गांव के लोगों ने रविवार की सुबह गांव की चौपाल में एक पंचायत आयोजित की। बंधवाड़ी गांव के सरपंच हरबीर का कहना कि पंचायत की जमीन पर 18 साल में कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया। गुरुग्राम से अधिक फरीदाबाद का कूड़ा यहां पर आता है। कूड़े से निकलने वाले लीचेट से आसपास के गांव के लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए 50 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया। जो सोहना के विधायक से मिलकर इसे हटाने की मांग करेगी।
18 सितंबर को एनजीटी में है सुनवाई
बंधवाड़ी व आसपास के गांव के लोग इस समस्या के हल को लेकर होने वाली एनजीटी की सुनवाई में इस बार पहुंचेगे। निगम की ओर से बार-बार इस समस्या के हल की बात कही जाती है मगर अमल नहीं होता है। वह प्रशासन व सरकार से इसको हल कराने को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।