फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   OYO founder's father falls to death from 20th floor

Gurugram News: ओयो के संस्थापक के पिता की 20वीं मंजिल से गिरकर मौत

Fri, 10 Mar 2023 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
OYO founder's father falls to death from 20th floor
पुलिस का आत्महत्या की संभावना से इनकार नहीं, मामले की जांच जारी
विज्ञापन


सात मार्च 2023 को हुई थी रितेश अग्रवाल की शादी, देश-विदेश से आए थे दिग्गज
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे अपार्टमेंट की 20वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने आत्महत्या का अंदेशा जताते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
रमेश अग्रवाल डीएलएफ फेज-4 स्थित द क्रेस्ट कंडोमिनियम में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) वीरेंद्र विज कहते हैं कि पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की 20वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल के रूप में हुई। हादसे के वक्त रितेश अग्रवाल, उनकी मां और उनकी नव विवाहित पत्नी गीतांशा फ्लैट में ही मौजूद थे। रितेश अग्रवाल की अभी सात मार्च 2023 को गीतांशा सूद से शादी हुई थी।
विज्ञापन

बताया गया है कि रितेश अग्रवाल अपने पिता के साथ इस अपार्टमेंट में नहीं रहते थे। रितेश अग्रवाल का परिवार मूल रूप से उड़ीसा के रयागदा का रहने वाला है। यहां पर उनके पिता रमेश अग्रवाल सिम कार्ड बेचने की छोटी सी दुकान चलाया करते थे। बीती सात मार्च को रितेश अग्रवाल की शादी में देश-दुनिया की दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। इसमें जापानी कंपनी सॉफ्ट बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मासायोशी सोन भी पहुंचे थे। जिनसे रितेश और उनकी पत्नी ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंंत्री मनोहर लाल भी वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रितेश अग्रवाल ने जारी किया बयान
रितेश अग्रवाल ने बयान जारी कर कहा है कि इस वक्त उनके परिवार की निजता का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा है कि भारी मन के साथ मैं यह साझा करना चाहता हूं कि हमारे मार्गदर्शक मेरे पिता रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया है। उन्होंने पूरा जीवन जिया और मुझे व हम सभी को प्रेरित किया। उनका निधन हमारे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरे पिता ने हमें हमारे सबसे कठिन समय में आगे बढ़ाया। उनके शब्द हमारे दिलों में गूंजते रहेंगे।

-----
पुलिस अधिकारी बोले:
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता। बीसवीं मंजिल के जिस अपार्टमेंट की बालकनी से रमेश अग्रवाल गिरे हैं, उसकी रेलिंग साढ़े तीन फीट ऊंची है। ऐसे में यहां से गिरना हादसा नहीं हो सकता। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार की ओर से भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है। - वीरेंद्र विज, पुलिस उपायुक्त (पूर्व)
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed