{"_id":"6528324269eb3fcc3602aaaf","slug":"owner-manager-accused-of-demanding-money-by-taking-hostage-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-16224-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मालिक, मैनेजर पर लगाया बंधक बनाकर रुपये मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मालिक, मैनेजर पर लगाया बंधक बनाकर रुपये मांगने का आरोप
विज्ञापन
कर्मी का आरोप-रुपये न देने पर कमरे में बंद करके पीटा
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उद्योग विहार थाना क्षेत्र में एक कंपनी के कर्मचारी ने मैनेजर और मालिक पर बंधक बनाकर 15 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये न देने पर उसे एक कमरे में बंद करके पिटाई की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बंगाल के रहने वाले एम कुमार ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करते हैं। इस कंपनी के मैनेजर और मालिक से उनका विवाद हो गया था। आरोप है कि 10 अक्तूूबर को उनकी मैनेजर हिमांशू ने उन पर आरोप लगाते हुए पूछताछ के लिए सेक्टर-83 में बुलाया। पूछताछ करने के बाद वह मालिक अमन के पास ले गया। आरोप है कि यहां उन्होंने उसकी बैट से पिटाई की गई और उनसे एक कागज पर साइन करा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और बाहर एक सिक्योरिटी गार्ड को बिठा दिया।
आरोप है कि उनके बैंक अकाउंट की स्टेटमेंट चेक करने के बाद उनसे 15 लाख रुपयों की मांग की। इसके साथ ही उन्हें पता लगा कि आरोपियों ने उनके परिजनों को भी फोन करके रुपयों की मांग की है। आरोपियों ने उन्हें यह रुपये लेकर थाने में आने के लिए कह दिया। इस दौरान वह मौका पाकर भाग निकला और दिल्ली पहुंच गया। यहां अपने एक परिचित वकील के पास पहुंचे और उन्हें पूरी आपबीती बताई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।