फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Over 1 billion owed, Kingdom of Dreams sealed

107 करोड़ के बकाया के चलते किंगडम ऑफ ड्रीम्स सील

Fri, 15 Jul 2022 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Over 1 billion owed, Kingdom of Dreams sealed
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पर्यटन और मनोरंजन के प्रमुख केंद्र माने जाने वाले सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी) को 107 करोड़ रुपये का बकाया जमा न कराने पर सील कर दिया गया है। शुक्रवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। देर शाम यहां मनोरंजन के लिए पहुंचे लोगों को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

6 एकड़ में फैले कला, सांस्कृतिक और मनोरंजन की गतिविधियों के प्रमुख केंद्र पर बकाया के संबंध में प्राधिकरण ने कई बार नोटिस जारी किए थे। कोरोना महामारी के दौरान केओडी को बंद कर दिया गया था। तभी से इसका संचालन पटरी से उतर गया। प्राधिकरण का बकाया बढ़ता गया, लेकिन यहां पर गतिविधियां बंद रहीं। किंगडम ऑफ ड्रीम के संचालक गगन शर्मा और एचएसवीपी के बीच 1998 में लीज हुई। इसके बाद केओडी का निर्माण शुरू हुआ और सन् 2008 में निर्माण पूरा हो गया। तय हुआ था कि केओडी की ओर से प्राधिकरण को प्रत्येक माह 34 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से प्राधिकरण के पास पैसा नहीं नहीं आ रहा था। बार-बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी केओडी संचालकों की ओर से प्राधिकरण को कोई भी संतोषजनकजवाब नहीं मिल रहा था। इस दौरान बकाए की रकम 100 करोड़ रुपये से भी ऊपर चली गई। अब तक कुल 107 करोड़ रुपये केओडी पर बकाया हो गए। इसी कारण प्राधिकरण के संपदा अधिकारी संजीव सिंगला अवर अभियंता योगेश कुमार के साथ विभाग की टीम ने शुक्रवार को केओडी को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
क्या है किंगडम ऑफ ड्रीम
किंगडम ऑफ ड्रीम्स को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया था। यह भारत का पहला लाइव मनोरंजन और थिएटर का केंद्र है। यह यहां आने वालों को इंटरेक्टिव झांकियों, दीर्घाओं और कलाओं के माध्यम से समकालीन और आधुनिक भारत की झलक दिखाई जाती है। यहां स्थानीय ललित कला, व्यंजन और स्ट्रीट आर्ट के साथ चौदह विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाने वाले स्टॉल हैं। दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के थिएटर हैं। यह आपको भारत के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति, जीवन शैली और परंपराओं की एक दिलचस्प यात्रा पर ले जाते हैं। सितंबर 2010 में इसका उद्घाटन किया गया था। 2 अरब रुपये इसके निर्माण पर लागत आई थी। अभिनेता शाहरुख खान इसके ब्रांड एंबेसडर रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed