फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Outside court, husband threatens to throw acid

पति ने दी महिला पर तेजाब फेंकने की धमकी

Fri, 05 Mar 2021 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Outside court, husband threatens to throw acid
गुरुग्राम। एक विवाहित ने बृहस्पतिवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र सौंपा है। महिला का आरोप हैं कि उसके पति और परिजन तलाक न देने पर तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, मामले में कमिश्नर के आदेश पर महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के महीपालपुल की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति अभिषेक भारद्वाज ने डिस्ट्रिक कोर्ट में तलाक को लेकर केस किया हुआ है। विवाद को खत्म करने के लिए उनके पति से समझौते के प्रयास चल रहे हैं। आरोप है कि जब वह अपने पिता के साथ कोर्ट में आती है तो ससुराल पक्ष के लोग उनके साथ बदसलूकी और अश्लील टिप्पणी करते हैं। इसके अलावा उनके साथ गौरव भारद्वाज नामक युवक और ससुराल पक्ष के लोग उनको तलाक देने का दबाव बनाते है। पीड़िता का कहना है कि बृहस्पति को सुनवाई के लिए कोर्ट में पहुंची। आरोपियों ने कोर्ट के बाहर उनका रास्ता रोक लिया और तलाक न देने पर तेजाब फेंककर जान से मारने की धमकी देकर चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed