फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Orders to file case against those who obstruct cleanliness

Gurugram News: सफाई में बाधा पहुंचने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश

Fri, 13 Oct 2023 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Orders to file case against those who obstruct cleanliness
सामाजिक संस्थाओं और सोसाइटियों ने की नगर निगम में शिकायत
विज्ञापन


निगम के सफाई न करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। ठेका सफाई कर्मचारियों को सेवा से हटाए जाने के विरोध में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सफाई में लगाई निजी एजेंसियों के काम में बाधा पहुंचाई जा रही है। शहर की कुछ सामाजिक संस्थाओं ने शुक्रवार को नगर निगम में इस बात की शिकायत की। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डाॅ. नरेश कुमार ने सफाई कार्य में बाधा पहुंचाने पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इस बीच नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। 15 अक्तूबर को सफाई कर्मचारी रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली में पहुंचने की तैयारी कर रहे हैंं।


नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) डाॅ. नरेश कुमार को शिकायत मिली कि जो कर्मचारी हड़ताल पर हैं वो कर्मचारी नहीं चाहते हैं कि हड़ताल के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो, क्योंकि अगर शहर की सफाई व्यवस्था निजी एजेंसियां संभाल लेंगी तो सरकार पर वह अपनी मांग मनवाने का दबाव नहीं बना पाएंगे। इस लिए रोल कर्मचारी बाधा डालकर शहर काे गंदगी की तरफ धकेलने के काम में जुटे हैं।
विज्ञापन

उर्वा संगठन के पदाधिकारी मनोज भारद्वाज ने कहा कि 3200 कर्मचारी जो निगम रोल पर हैं, ये पहले भी सफाई व्यवस्था को खराब करते रहे हैं। इन्हें ये समझना होगा कि आम आदमी को जिन्हें आज सफाई व्यवस्था को लेकर परेशान होना पड़ रहा हैं उन्हीं के टैक्स के पैसे से इन्हें वेतन मिलता है। प्रदर्शन और मांग करना जायज है, लेकिन मांग पूरी कराने के लिए पूरे शहर को ही गंदगी के ढेर पर बैठा दिया जाए, यह सही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलकंठ सोसाइटी की प्रधान योगिता कटारिया ने कहा कि पूरे शहर में सफाई व्यवस्था निजी एजेंसियों को देकर सफाई करानी चाहिए। निजी एजेंसियों को भी कम समय 6 माह या 12 माह के लिए ठेका देना चाहिए जिससे अगर भविष्य में कोई भी एजेंसी लापरवाही करे तो उस एजेंसी को हटाकर दूसरी एजेंसी को लेकर सफाई कराई जा सके।

संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार कहा कि अगर किसी क्षेत्र में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने निजी एजेंसियों को कूड़ा उठाने से रोका या शहर में सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने का कदम उठाया तो ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और काम पर नहीं आने वाले कर्मचारियों के वेतन रोकन के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। जिन क्षेत्र में नगर निगम रोल कर्मचारी काम करते थे अब वहां निजी एजेंसियों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है।

---------------


सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आगे बढ़ी

गुरुग्राम। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रही हड़ताल को कर्मचारियों ने मंगलवार तक के लिए बढ़ा दिया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की हट धार्मिकता के कारण हड़ताल चार दिन आगे बढ़ा दी है। कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार की वादा खिलाफी, उदासीन रवैये से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। हमारी मांगो का सरकार निपटान नहीं करेगी तब तक प्रदेश में आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed