फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Order tricolor flag online on Independence Day, postal department prepares

Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस पर ऑन लाइन मंगाएं तिरंगा झंडा, डाक विभाग ने की तैयारी

Tue, 08 Aug 2023 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Order tricolor flag online on Independence Day, postal department prepares
हर घर तिरंगा अभियान के लिए डाक विभाग ने मंगाए हैं पांच हजार झंडे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के लिए पोस्ट ऑफिस में तिरंगे झंडों की खेप आ चुकी है। करीब पांच हजार झंडे लाए गए हैं। पोस्ट ऑफिस के काउंटर के अलावा ऑन लाइन झंडे भी ऑर्डर किए जा सकते हैं। पिछले वर्ष डाकघर से तिरंगे झंडों की जबरदस्त बिक्री हुई थी। इसको देखते हुए इस बार ऑन लाइन व्यवस्था भी की गई है।

भारतीय डाक सेवा के गुरुग्राम डिवीजन के वरिष्ठ डाक अधीक्षक सुमित कहते हैं कि ऑन लाइन झंडा मंगाने के लिए डाक विभाग की वेब साइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। वह कहते हैं कि घरों के अलावा स्कूल, दुकानें आईटी ऑफिस, होटल, रेस्टोरेंट, सामाजिक संस्थाएं भी ध्वजारोहण कार्यक्रम करती हैं। वह अपने यहां पर तिरंगा झंडा लगाते हैं। डाक विभाग से मिलने वाले तिरंगे झंडे की कीमत 25 रुपये है। सदर बाजार स्थित प्रधान डाकघर में झंडे की बिक्री के लिए अलग से काउंटर स्थापित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से झंडे के खरीदारों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed