फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Opportunity for admission on 426 seats in four colleges

Gurugram News: चार काॅलेजों में 426 सीटों पर दाखिले का मौका

Tue, 19 Aug 2025 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Opportunity for admission on 426 seats in four colleges
धिकांश खाली सीटें साइंस विषयों की हैं
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के सरकारी कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया 20 दिन से जारी थी। 20 दिन से चल रही इस प्रक्रिया के बावजूद चार कॉलेजों में कुल 1018 सीटों में से 426 सीटें खाली रह गई हैं। इनमें अधिकांश खाली सीटें साइंस विषयों की हैं। कॉलेजों में 50 प्रतिशत से भी कम सीटें भर पाना शिक्षा विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। प्रशासन ने इसी कारण दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी थी, ताकि अधिक से अधिक छात्र दाखिला ले सकें। बावजूद इसके, दाखिलों की रफ्तार धीमी बनी रही।

प्रशासन के अनुसार अब छात्रों को 100 रुपये के विलंब शुल्क के साथ दाखिला लेने की अंतिम सुविधा दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार काउंसलिंग प्रक्रिया में अपेक्षा से कम छात्र पहुंचे, जिससे ड्रॉपआउट रेट में वृद्धि देखी गई है।
विज्ञापन

------
काॅलेज खाली सीटें

-द्रोणाचार्य काॅलेज - 240
-जाटौली काॅलेज - 51
-सेक्टर 52 काॅलेज - 50
-सेक्टर नौ काॅलेज - 85
----

वर्जन
काॅलेज में अधिकतर सीटें भर गई हैं। कुछ विषयों में सीटें नहीं भर पाई हैंं। स्नातकोत्तर के लिए अबतक 70 प्रतिशत दाखिले हो चुके हैं। वहीं, सभी विषयों में 50 प्रतिशत दाखिले आ चुके हैं। कुछ विषयों में सीटें 15 से 20 सीटें नहीं भर पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिका, नोडल अधिकारी, द्रोणाचार्य काॅलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed