{"_id":"64ce9c506063b2b90f0ea2b4","slug":"opium-being-sent-by-courier-to-uk-in-scrub-and-cream-bottle-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-11650-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्क्रब व क्रीम की बोतल में कोरियर से यूके भेजी जा रही अफीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्क्रब व क्रीम की बोतल में कोरियर से यूके भेजी जा रही अफीम
विज्ञापन
जांच के दौरान हुआ खुलासा, पुलिस ने किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उद्योग विहार थाना क्षेत्र में स्क्रब व क्रीम की बोतल में कोरियर द्वारा यूके में अफीम भेजने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पंचकूला से यूके के लिए कोरियर किया था। जिसमें अफीम को स्क्रब ट्यूब, एक तेल की बोतल और एक इनफ्यूज्ड क्रीम प्लास्टिक की बोतल में छिपाकर भेजा जा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोरियर कंपनी की ओर से तीन बार पहले नशीला पदार्थ विदेश भेजने का खुलासा किया गया है।
पुलिस के अनुसार एएसआई बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शुक्रवार शाम को उद्योग विहार इलाके की डीएचएल कूरियर कंपनी के सुरक्षा जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने ब्यूरो को एक संदिग्ध पार्सल के बारे में सूचना दी। सूचना पाकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम मौके पर पहुंची और आला अधिकारियों को सूचना दी। ईटीओ नरेश चौधरी की मौजूदगी में पार्सल को खोलकर चेक किया गया। पार्सल में 3 टूथपेस्ट पतंजलि दंत कांति, 2 शॉप हिमालय, 2 पुरुष टी-शर्ट व्हाइट ग्रे, 1 ट्यूब स्क्रब नेचुरल एप्रिकॉट, 1 गोदरेज प्रोफेशनल ऑयल, एक इन्फ्यूज्ड क्रीम बोतल प्लास्टिक मिली। जब सामान की जांच की, तो पाया कि स्क्रब ट्यूब नेचुरल एप्रीकॉट, गोदरेज प्रोफेशनल ऑयल और इन्फ्यूज्ड क्रीम की बोतल में अफीम छिपाई गई थी। पुलिस ने 1.213 किलोग्राम अफीम जब्त की। वहीं पार्सल की डिटेल चेक करने पर पता चला कि यह पार्सल दीपक कुमार 487, सेक्टर-10, पंचकूला, हरियाणा ने भेजा था। यह पार्सल जसवीर सिंह 109, साबेल रोड, बी677पीएल, स्मेथविक, यूनाइटेड किंगडम को भेजा जाना था।