फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Opening of Dwarka Expressway tunnel reduced the pressure of vehicles on NH-48

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे टनल खुलने से एनएच-48 पर वाहनों का दबाव हुआ कम

Wed, 09 Jul 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Opening of Dwarka Expressway tunnel reduced the pressure of vehicles on NH-48
एनएच-48 पर दबाव कम होने से जाम से मिली राहत, 12 जून से 24 घंटे खुली है टनल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे टनल खुलने से इसका प्रयोग करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को करीब 92 हजार वाहन चालकों ने टनल का प्रयोग किया। ऐसे में दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर लगातार वाहनों का दबाव कम हो रहा है। हाईवे पर वाहनों की संख्या कम होने से दिल्ली से गुरुग्राम आने वालों को राहत मिली है। एयरपोर्ट टनल और एनएच-48 को जोड़ने वाली टनल 12 जून से 24 घंटे के लिए खुली हुई है।
29 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का 19 किमी हिस्सा हरियाणा में है, जिसे पहले ही आम जनता के लिए खोला जा चुका है। दिल्ली का भी हिस्सा बनकर तैयार है पर आधिकारिक रूप से विधिवत शुभारंभ नहीं हुआ है। ट्रायल के तौर पर इसे वाहनों के लिए खोला गया है।
विज्ञापन

दिल्ली में आठ लेन की सुरंग द्वारका एक्सप्रेसवे को आईजीआई एयरपोर्ट से जोड़ती है, दूसरी एक्सप्रेसवे को एनएच 48 से जोड़ती है। द्वारका एक्सप्रेसवे से होकर जाने वाले लोग सीधे एयरपोर्ट टनल से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। वहीं, एनएच-48 से गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी और जयपुर जाने वाले लोग टनल से द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर रहे हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली भाग शुरू होने से एनएच-48 पर वाहनों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के अनुसार सात जुलाई को 92,161 वाहनों ने टनल का प्रयोग किया। परियोजना निदेशक आकाश ने बताया कि दोनों टनल को 24 घंटे वाहन चालकों के लिए खोला हुआ है। टनल खुलने से वाहन चालकों को राहत मिली है। लोक निर्माण विभाग के पूर्व कार्यकारी अभियंता सीआर बिश्नोई ने बताया कि एनएच-48 पर जाम दूर करने के लिए सरहौल बॉर्डर पर एमडीसी का टोल हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कि सरहौल टोल पर अचानक से रोड संकरी हो जाता है और वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। उन्होंने दिल्ली से गुरुग्राम आने वालों को राहत है।


सुबह नौ से दस बजे के बीच ज्यादा वाहन गुजरे
एनएचएआई के अनुसार सात जुलाई की सुबह आठ से नौ के बीच में टनल का 6,786 वाहन चालकों ने प्रयोग किया। इसी प्रकार सुबह 9-10 बजे तक 7,742 वाहन, 10 से 11 बजे 6,638 वाहन और 11 से 12 बजे के बीच में 5,616 वाहन गुजरे।



शाम छह से सात के बीच ज्यादा वाहनों की आवाजाही
सात जुलाई की शाम पांच से छह बजे के बीच 6,571 वाहन चालकों ने टनल का प्रयोग किया। छह से सात बजे के बीच में 7,402 और सात से आठ बजे के बीच 6,090 वाहन गुजरे। आठ से नौ बजे के बीच 4,960 वाहनों ने टनल का प्रयोग किया। हालांकि रात तीन बजे से सुबह सात बजे तक वाहनों की संख्या कम रहती है। रात दो से तीन के बीच में 555 वाहन गुजरे।


ऐसे बढ़ी वाहनों की संख्या
26 जून - 74,497
3 जुलाई - 86,079
7 जुलाई - 92,161
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed