{"_id":"6a46afa9efdb1dc4440a9092","slug":"open-drains-are-being-covered-across-all-sectors-of-imt-manesar-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93233-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईएमटी मानेसर के सभी सेक्टरों में ढंके जा रहे खुले नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईएमटी मानेसर के सभी सेक्टरों में ढंके जा रहे खुले नाले
विज्ञापन
हमेशा हादसे का डर बना रहता है, 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, दो महीने में पूरा होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में खुले नालों की समस्या से जल्द छुटकारा मिलेगा। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने औद्योगिक क्षेत्र के खुले नालों को ढंकने का काम शुरू कर दिया है। इस काम पर करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दो महीने के अंदर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के अनुसार, आईएमटी के सभी सेक्टरों में खुले नालों पर मजबूत ढक्कन लगाए जाएंगे। सेक्टर-1 में ज्यादातर नालों को पहले ही कवर किया जा चुका है। अब बाकी सेक्टरों में भी तेजी से काम चल रहा है। विभाग का कहना है कि जल्द ही पूरे औद्योगिक क्षेत्र में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
आईएमटी मानेसर में कई जगह नाले खुले होने के कारण हमेशा हादसे का डर बना रहता है। कई बार कर्मचारी और राह चलते लोग इन खुले नालों की वजह से गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इस समस्या को लेकर लोगों और उद्योगों की ओर से कई बार एचएसआईआईडीसी से शिकायत की गई थी। इसके बाद निगम ने नालों को ढकने का फैसला लिया।
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर में बड़ी संख्या में उद्योग हैं, जहां हर दिन सात लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करने आते हैं। ऐसे में खुले नालों को ढंकने से कर्मचारियों और आम लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी। साथ ही सड़कें भी ज्यादा सुरक्षित होंगी और आने-जाने में लोगों को परेशानी नहीं होगी।
औद्योगिक क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खुले नालों को ढंकने का काम शुरू कर दिया गया है। सभी सेक्टरों में तेजी से नालों पर मजबूत ढक्कन लगाए जा रहे हैं। इससे हादसों की आशंका कम होगी और कर्मचारियों, वाहन चालकों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिलेगी। नालों के कवर होने के बाद लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-राजीव गोयल, एजीएम, एचएसआईआईडीसी