{"_id":"661d8941fbd79a2d2a025a25","slug":"opd-timings-changed-in-government-hospital-services-will-be-available-from-8-am-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-29148-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकारी अस्पताल में ओपीडी का समय बदला, सुबह 8 बजे से मिलेगी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकारी अस्पताल में ओपीडी का समय बदला, सुबह 8 बजे से मिलेगी सेवाएं
विज्ञापन
शाम की ओपीडी के समय में नहीं किया गया बदलाव, 4 से 6 बजे तक होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
नागरिक अस्पताल में आज से ओपीडी की सेवाएं सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मिलेंगी। नागरिक अस्पताल में शाम की ओपीडी के समय में बदलाव नहीं किया गया है। शाम की ओपीडी में सेवाएं 4 से 6 बजे तक ही रहेंगी।
अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नीरज ने बताया कि साल में दो बार अस्पताल के समय में बदलाव किया जाता है। ओपीडी के समय में बदलाव को लेकर सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को सूचित किया जा चुका है। वहीं मरीजों के लिए अस्पताल के नोटिस बोर्ड पर इस संबंध में जानकारी दी गई है। मरीज सुबह आकर ओपीडी की पर्ची बनवाकर इलाज करा सकते है।
दो दिन बाद खुला अस्पताल, काफी संख्या में पहुंचे मरीज
शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को अस्पताल में काफी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचे। अस्पताल के बाल विभाग, त्वचा विभाग, जनरल फिजिशियन, हड्डी विभाग सहित अन्य विभागों को मरीज अपना इलाज कराने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक करीब 3000 मरीजों की ओपीडी हुई।