फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   opd can be start from monday

सोमवार से शुरू हो सकती है ओपीडी और आपरेशन

Tue, 01 Jun 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
opd can be start from monday
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण के केस कम होने के बाद जिला प्रशासन अब जिला एवं कस्बों के अस्पतालों में सोमवार से ओपीडी तथा ऑपरेशन शुरू कर सकता है। इस बारे में शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक में फैसला लिया जाएगा। इस अवधि तक कोविड संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट और देखी जा रही हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन विरेंद्र यादव ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण कम हुआ है लेकिन सतर्कता बरतना जरूरी है। इसी बीच नागरिकों की सुविधा के लिए नागरिक अस्पतालों में सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी तथा ऑपरेशन की सुविधाओं पर विचार किया जा रहा है। क्योंकि अब संक्रमितों की संख्या 100 से भी कम हो गई है। इस बारे में सरकार की गाइडलाइन का भी इंतजार किया जा रहा है। साथ ही इस बारे में शुक्रवार को बैठक आयोजित की जानी है। इसी बैठक में सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करने के बाद ही फैसला होगा। उनका मानना है कि सब कुछ सामान्य रहा तो सोमवार से सामान्य मरीजों का अस्पतालों में इलाज शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

18 उम्र से ज्यादा के लोगों को आज नहीं लगेगा टीका
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्टाफ कम होने के कारण बुधवार को 18 से 44 साल तक के लोगों को टीका नहीं लग पाएगा। बुधवार को 45 से अधिक आयु वालों के लिए ही टीकाकरण होगा। उनके लिए पहली और दूसरी डोज लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा के खिलाफ आंदोलन का समर्थन
गुरुग्राम। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन ने बाबा राम देव के एलोपैथी के खिलाफ दिए बयान की निंदा की है। साथ ही एफओआरडीए की हड़ताल का समर्थन किया है। एसोसिएशन के महासचिव ने कहा है कि कोविड महामारी को देखते हुए सभी कर्मी काम काज करते रहेंगे। एसोसिएशन की मांग है कि बाबा माफी मांगें। इस बारे में एफओआरडीए द्वारा जो भी आंदोलन किया जाएगा, उसका एसोसिएशन समर्थन करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed