फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Onset of monsoon; rain likely from July 3.

Gurugram News: मानसून की आहट, तीन जुलाई से बारिश के आसार

Wed, 01 Jul 2026 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Onset of monsoon; rain likely from July 3.
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस किया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शहर में बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी। मंगलवार की देर रात कई इलाकों में बूंदाबांदी के बावजूद दोपहर के समय उमस इतनी बढ़ गई कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। चिपचिपी गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आए।


बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे उमस और बढ़ गई। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राहत की संभावना जताई है। विभाग ने 3 जुलाई से 7 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून भी जल्द ही इस क्षेत्र में दस्तक दे सकता है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे गर्मी का असर कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed