फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Only limited people are allowed to enter Vice President's program

उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में सीमित लोगों को ही प्रवेश

Sat, 18 Sep 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Only limited people are allowed to enter Vice President's program
गुरुग्राम। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू रविवार को साइबर सिटी में दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इन दोनों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में सुबह 11 बजे और सेक्टर-23 स्थित नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी में दोपहर 2:30 बजे होने वाले इन कार्यक्रमों में सीमित संख्या में ही अतिथियों को प्रवेश मिलेगा। बाकी लोग यू-ट्यूब पर होने वाले इन कार्यक्रमों के सीधे प्रसारण में जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन

अपैरल हाउस में उपराष्ट्रपति दीनबंधु सर छोटूराम के लेखों व भाषणों पर आधारित पुस्तकों के पांच वॉल्यूम का विमोचन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अन्य अतिथि भी रहेंगे। यहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अंतिम तैयारी कर ली है। प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को उनकी ड्यूटी के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश से लेकर ऑडिटोरियम में अतिथियों के बैठने तक की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच कर ली गई है।
विज्ञापन

यहां केवल आमंत्रित लोगों को ही प्रवेश की अनुमति है। आम लोग यू-ट्यूब लिंक https://youtu.be/qGZzBXWI7N8 से जुड़ सकते हैं। आमंत्रित लोगों की संख्या बढ़ने के कारण ऑडिटोरियम के साथ वाले हॉल में भी दो एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। वीवीआईपी व वीआईपी मेहमानों के लिए पार्किंग की व्यवस्था अलग से होगी। अन्य मेहमानों के लिए आयोजन स्थल से बाहर मेन गेट के सामने पार्किंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी में पैरालंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। पैरालंपिक में हरियाणा के 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उन्होंने 6 ने पदक देश की झोली में डालें। ओलंपिक व पैरालंपिक में गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार क्रमश: 6 करोड़, 4 करोड़ तथा 2.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दे रही है। इसका भी सीधा प्रसारण यू-ट्यूब लिंक https://youtu.be/fry6R2r9jt0 पर देखा जा सकता है।
इस कार्यक्रम में खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के ऑडिटोरियम से कुछ दूरी पर मेहमानों के लिए अलग से दो पार्किंग बनाई गई हैं। विश्वविद्यालय के साथ में अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए पार्किंग निर्धारित की गई है। बाकी लोगों के लिए पार्किंग लगभग 50 मीटर दूर है।
सुरक्षा और यातायात का जिम्मा दो हजार पुलिसकर्मियों पर
गुरुग्राम। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के दौरे के दौरान सुरक्षा और यातायात की जिम्मेदारी दो हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे। प्रदेश के मुख्य सचिव विजयवर्धन सिंह और पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल शनिवार को दिनभर शहर में सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लेते रहे। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ उपराष्ट्रपति की सुरक्षा की समीक्षा की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जिन दो स्थानों पर उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम हैं, वहां से लेकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक सुरक्षा में दो हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा, अर्धसैनिक बल और होमगार्ड की टुकड़ियां भी तैनात रहेंगी। उपराष्ट्रपति के आगमन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिस रूट पर उपराष्ट्रपति का काफिला चलेगा, उस पर कुछ समय के लिए यातायात रोका जाएगा। काफिला निकलने के तुरंत बाद यातायात व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी। किसी भी रूट पर यातायात परिवर्तित नहीं किया गया है। सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस चले जाएंगे। वहां कुछ देर आराम करने और दोपहर भोज लेने के बाद वे सेक्टर 23 में पैरालंपिक पदक विजेताओं के सम्मान के लिए होने वाले समारोह में शिरकत करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed