फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Only 1,060 Quintals of Wheat Procured in Four Days

Gurugram News: चार दिन में केवल 1060 क्विंटल गेहूं की खरीद

Sun, 05 Apr 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Only 1,060 Quintals of Wheat Procured in Four Days
मंडी में किसानों की कम आवक के कारण बाजार में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद शुरुआती चार दिनों में केवल 1060 क्विंटल गेहूं ही समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा जा सका है। मंडी में किसानों की कम आवक के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

व्यापारियों के अनुसार सरकार ने गेहूं का एमएसपी 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है लेकिन खेतों से आने वाला गेहूं अभी अधिक नमी वाला है। नमी के कारण तौल और सुखाने में परेशानी आ रही है, इसलिए किसान फिलहाल फसल मंडी में लाने से बच रहे हैं। मार्केट कमेटी के सचिव राजवीर सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे फसल बेचने से पहले ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण जरूर कराएं और गेट पास के लिए ई-खरीद मोबाइल एप का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों के लिए बिजली, पानी, बैठने और ठहरने की सभी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

फोटो। मंडी में सूखता गेहूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed