{"_id":"6afef8199436c48139005e7b","slug":"online-seat-booking-facility-will-now-be-available-for-27-long-route-state-transport-buses-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107881-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लंबे रूट की 27 रोडवेज बसों में अब ऑनलाइन सीट बुकिंग की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लंबे रूट की 27 रोडवेज बसों में अब ऑनलाइन सीट बुकिंग की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
बस में 40 सीटों पर हो सकेगी ऑनलाइन बुकिंग, गुरुग्राम डिपो से बसों की भेजी गई है सूची
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रोडवेज बस में ऑनलाइन सीट बुक करके यात्री अब एसी व सामान्य बसों में सफर कर सकेंगे। सभी बसों में 40 सीटों पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी गई है। हरियाणा परिवहन विभाग ने प्रदेश के सभी डिपो से ऑनलाइन बुकिंग संबंधी जानकारी मांगी गई है। गुरुग्राम डिपो प्रबंधन ने विभाग के मुख्यालय को 27 रोडवेज बसाें की सूची भेजी है, जिसमें एसी व सामान्य बसें शामिल हैं। यह सभी बसें लंबे रूट की हैं।
गुरुग्राम डिपो से भेजी गई सूची में गुरुग्राम से चंडीगढ़ रूट की 17 रोडवेज बसें शामिल हैं, इनमें से पांच एसी बसें दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से होकर संचालित होती हैं। इसमें दो एसी बसें गुरुग्राम से शिमला रूट की है। इसके अलावा एक सामान्य बस गुरुग्राम से जम्मू के कटरा, एक सामान्य बस गुरुग्राम से पंचरूखी, एक सामान्य बस गुरुग्राम से हिमाचल प्रदेश के बैजथान, एक बस गुरुग्राम से उत्तराखंड के टनकपुर, एक बस गुरुग्राम से हरिद्वार शामिल है।
इसके अलावा एक एसी बस गुरुग्राम से जयपुर, एक बस गुरुग्राम से लखनऊ और एक एसी बस गुरुग्राम से आगरा शामिल की गई है। डिपो प्रबंधन ने इन सभी बसें के रवाना होने व पहुंचने के समय, किलोमीटर की दूरी, किराया और वापसी में रवाना होने व पहुंचने के समय की जानकारी हरियाणा परिवहन विभाग के मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ऑनलाइन सीट बुकिंग के लिए डिपो से 27 बसों की जानकारी विभाग को भेजी गई है। विभाग की ओर से ऑनलाइन बुकिंग के लिए रूटों का चयन किया जाएगा। विभाग जल्द ही ऑनलाइन सीट बुकिंग के लिए वेबसाइट व पोर्टल जारी किया जाएगा। - प्रमोद नांदल, ट्रैफिक मैनेजर (टीएम), गुरुग्राम बस डिपो
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पटौदी रूट पर रोडवेज, निजी, ई-बसों का नया टाइमटेबल बनेगा
गुरुग्राम। पटौदी रूट पर रोडवेज, सिटी और निजी बसों के लिए नया टाइम टेबल तैयार होगा। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय यह सूची बना रहा है। नई सूची के अनुसार रोडवेज, निजी और जीएमसीबीएल की ई-बसों का संचालन किया जाएगा। इस रूट पर पहले रोडवेज व निजी बसों के समय को लेकर विवाद था। जीएमसीबीएल प्रबंधन ने हाल ही में पटौदी रूट पर ई-बसों का संचालन शुरू किया है। आरटीए तीनों तरह की बसों की संख्या के अनुसार समय निर्धारित करेगा। इसके लिए रोडवेज डिपो और जीएमसीबीएल प्रबंधन से बसों की संख्या मांगी गई है। एडीटीओ एवं सहायक सचिव आरटीए हरेंद्र वीर ने बताया कि पटौदी रूट पर चलने वाली रोडवेज बसों, सिटी बसों और निजी बसों का समय निर्धारित करने के लिए नई समय सूची तैयार की जा रही है। इसी सूची में तय किए गए समय अनुसार ही बसों का संचालन करना होगा। संवाद