फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Online sale of MTP kits from UP to Haryana busted, three arrested

Gurugram News: यूपी से हरियाणा में एमटीपी किट की ऑनलाइन ब्रिकी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2025 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Online sale of MTP kits from UP to Haryana busted, three arrested
- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए स्वयं दिया ऑर्डर, अन्य आरोपियों का पता लगा रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से हरियाणा में एमटीपी किट (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) की ऑनलाइन सप्लाई करने का भंडाफोड़ हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एमटीपी किट सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वयं ही किट को ऑनलाइन मंगवाया। टीम ने बदायूं से एक व गाजियाबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ सेक्टर-40 थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सात फरवरी को स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि गुरुग्राम में एमटीपी किट (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) की अवैध रूप से ऑनलाइन सप्लाई की जा रही है। एमटीपी एक्ट के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुमित धनखड़ की देखरेख में एमटीपी किट की अवैध ऑनलाइन बिक्री की जांच के लिए ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी गुरुग्राम-1 अमनदीप चौहान ने वेबसाइट https://themedstore.in/ बिना किसी पर्चे के एमटीपी किट का ऑर्डर दिया।
विज्ञापन

एमटीपी किट के ऑर्डर का ईमेल प्राप्त होने के बाद अमनदीप चौहान ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद दोपहर 1.43 बजे अमनदीप चौहान के व्हाट्सएप पर ऑर्डर करने और कैश ऑन डिलीवरी का भुगतान करने के लिए मैसेज मिला। 150 रुपये कूरियर शुल्क का भुगतान मेडस्टोर द्वारा व्हाट्सएप पर साझा किए गए क्यूआर कोड के माध्यम से किया गया। 10 फरवरी को शिपमेंट प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार:
जिला स्वास्थ्य विभाग और गुरुग्राम पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बदायूं से अर्पूव उपाध्याय और गाजियाबाद से सत्यम त्रिपाठी व रिपूल त्यागी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि आरोपी किन जगहों से ऑनलाइन किट की सप्लाई करते थे।
----
बिना पर्चे के एमटीपी किट बेचना अपराध
बिना डॉक्टर के पर्चे और आयु प्रमाण के गर्भपात की गोली बेचना अपराध है। किट में मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल की गोलियां शामिल हैं जो गर्भावस्था के लिए आवश्यक महिला हार्मोन प्रोजेस्टेरोन को अवरुद्ध करती हैं। ये गोली महिलाओं के लिए घातक साबित हो सकती हैं।
----

चालान पर लाइसेंस का उल्लेख नहीं
साझा किए गए चालान के विवरण में कहीं भी खुदरा बिक्री औषधि लाइसेंस का उल्लेख नहीं है। वहीं, अन्य वैधानिक विवरण भी नहीं हैं। व्हाट्सएप पर टीम के सदस्यों ने दवा लेने की प्रक्रिया के बारे में पूछा तो ऑनलाइन एमटीपी किट भेजने वाले ने बताया कि गोली लेने से गर्भावस्था समाप्त हो जाएगी।

----
वर्जन
अवैध रूप से ऑनलाइन एमटीपी किट बिक्री मामले में टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एमटीपी किट बिक्री मामले में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विरेंद्र यादव, सीएमओ, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article