{"_id":"64bac3c31c8d9a7422013ac6","slug":"online-gambling-and-betting-busted-two-accused-arrested-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10317-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ऑनलाइन जुआ व सट्टा खिलाने का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ऑनलाइन जुआ व सट्टा खिलाने का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शहर के बाहर एक फ्लैट से संचालित हो रहा था अवैध कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीआईए सेक्टर सेक्टर-39 की टीम ने ऑनलाइन जुआ व सट्टा खिलाने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 लैपटॉप, चार प्रिंटर, एक एलसीडी, तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सोहना शहर थाना पुलिस में आईटी एक्ट व जुआ अधिनियम के तहत मामला किया है। जुर्म का यह अवैध कारोबार शहर के बाहर एक फ्लैट से संचालित किया जा रहा था।
सीआईए सेक्टर-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज को सूचना मिली थी कि सोहना शहर के पास एक एल्डेको अपार्टमेंट के एक फ्लैट में ऑनलाइन जुआ व सट्टा खिलाया जा रहा है। उन्होंने तत्काल ही टीम का गठन कर मौके पर रेड की और ऑनलाइन जुआ व सट्टा खिलाने के दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी 34 वर्षीय मुकेश कुमार व सोहना के गांव सांप की नंगली निवासी 33 वर्षीय सतबीर उर्फ संतू के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकेश व सतबीर का मोबाइल की जांच हुई तो दोनों के फोन में सट्टा खिलाने के लिए इस्तेमाल की गई अलग-अलग यूजर आईडी मिली।
-- --
पंजाब सुपर वेबसाइट से खिलाते थे सट्टा
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पंजाब सुपर नाम की वेबसाइट पर सर्वर व साफ्टवेयर के माध्यम से यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट करके ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम करते हैं। आरोपी फ्लैट में रखे 13 लैपटॉप में अलग-अलग यूजर आईडी बनाकर सट्टा खिलाते है। आरोपियों ने यह लैपटॉप भी फर्जी तरीके से लिए हुए है, जिनका कोई बिल इनके पास नहीं है।