फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Online fraud of three and a half lakhs from IAS brother

आईएएस के भाई से साढ़े तीन लाख की ऑनलाइन ठगी

Sat, 07 Aug 2021 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Online fraud of three and a half lakhs from IAS brother
गुुरुग्राम। हैदराबाद के डिप्टी कमिश्नर (आईएएस) के गुरुग्राम निवासी भाई से साइबर ठगों ने साढ़े तीन लाख की ठगी कर ली। 28 जुलाई को हुई इस वारदात की रिपोर्ट साइबर पुलिस ने दस दिन बाद शुक्रवार को दर्ज की है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस जांच में लापरवाही बरत रही है। इससे साइबर ठगों को बचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-11 स्थित मारला मॉडल टाउन में रहने वाले गौरव ने बताया कि उनके पास एक युवक का फोन आया। उसने खुद को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में तैनात होने की बात कहते हुए झांसा देकर पैसे भेजने की बात कही। वह उसकी बातों में आ गए। उसके द्वारा दिए गए एक लिंक को फोन पर खोल दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने उनके फोन की स्क्रीन हैक कर ली। स्क्रीन से उनके यश बैंक के खाते की जानकारी हासिल कर साढ़े 3.63 लाख की निकासी कर ली। गौरव का कहना है कि घटना के दिन ही उन्होंने इस संबंध में बैंक व साइबर थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद भी पुलिस ने दस दिन के बाद मामला दर्ज किया है। जांच में लापरवाही बरती गई तो उनके पैसे मिलने की उम्मीद कम हो जाएगी। मामले में थाना पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed